ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरकुशीनगर में पेट्रो मूल्यवृद्धि के विरोध में निकाली बाइक की प्र‍तीकात्‍मक शवयात्रा

कुशीनगर में पेट्रो मूल्यवृद्धि के विरोध में निकाली बाइक की प्र‍तीकात्‍मक शवयात्रा

कुशीनगर के पडरौना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के चलते युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुहम्मद जहीरुद्दीन के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश सरकार के विरोध में कार्यकर्ताओं ने अनूठा विरोध...

कुशीनगर में पेट्रो मूल्यवृद्धि के विरोध में निकाली बाइक की प्र‍तीकात्‍मक शवयात्रा
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,कुशीनगरSun, 10 Jun 2018 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर के पडरौना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के चलते युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुहम्मद जहीरुद्दीन के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश सरकार के विरोध में कार्यकर्ताओं ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। दोपहिया वाहन की अंतिम यात्रा निकाली और उसका अंतिम संस्कार किया।
मुहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा पेट्रोल-डीजल महंगा होने के सदमे से दोपहिया वाहन की अकाल मृत्यु हो गई।

शव यात्रा निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें चार साल पहले के मुकाबले आधी रह गई हैं. लेकिन इसका फायदा आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। भारत से 4 गुना सस्ता पेट्रोल-डीजल पड़ोसी देशों श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल में है। प्रदेश सरकार को टैक्स कम कर प्रदेश की जनता को तत्काल राहत देनी चाहिए और केन्द्र सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों को भी जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी से काला धन वापस आना और पेट्रोल-डीजल के दाम 25-30 रुपये प्रति लीटर होने के मोदी सरकार के दावे जुमले साबित हुए हैं। वेद प्रकाश ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के कारण लोग बेहाल हैं। किसान सिंचाई के लिए तरस रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें