ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरशर्मनाक: नाबालिग का अपहरण कर, बंधक बना किया रेप

शर्मनाक: नाबालिग का अपहरण कर, बंधक बना किया रेप

पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को सोमवार की रात एक युवक अगवा कर बागीचे में ले गया और उसके साथ रेप किया। उसे छह घंटे तक बंधक भी बनाए रखा। वहां से मुक्त होने के बाद किशोरी घर पहुंची और...

शर्मनाक: नाबालिग का अपहरण कर, बंधक बना किया रेप
हिन्दुस्तान संवाद,पीपीगज Tue, 18 Jul 2017 09:17 PM
ऐप पर पढ़ें

पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को सोमवार की रात एक युवक अगवा कर बागीचे में ले गया और उसके साथ रेप किया। उसे छह घंटे तक बंधक भी बनाए रखा। वहां से मुक्त होने के बाद किशोरी घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई।

बर्बरता
पीपीगंज थाना क्षेत्र की घटना, छह घंटे तड़पती रही किशोरी
परिवारीजनों ने युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर

मंगलवार को परिवारीजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीपीगंज थाना क्षेत्र एक गांव में सोमवार की रात करीब 7 बजे भाभी और बहन के साथ एक किशोरी घर से नित्यकर्म के लिए निकली थी। आरोप है कि नाबालिग युवती को गांव के एक दबंग ने अगवा कर लिया। बागीचे में ले जाकर उसके साथ रेप किया।
अचेत हो गई तो छोड़ कर भागा
 छह घंटे तक उसे बंधक बनाए रखा। दर्द से बिलखती किशोरी अचेत हो गई तो उसे बागीचे में ही छोड़ कर फरार हो गया। उसके साथ गई भाभी और किशोरी की छोटी बहन के तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तब वे घर आईं। यहां भी पता चला कि किशोरी घर नहीं आई है। उधर, होश में आने के बाद रात करीब ढाई बजे घर पहुंची और परिवारीजनों को जानकारी दी। मंगलवार को किशोरी के परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें