नालियों की गहराई कम, ढलान भी सही नहीं, जोन-1 के 13 वार्डों की कुछ ऐसी दिखी तस्वीर
गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के जोन संख्या-1 के तहत आने वाले 13 वार्डों
गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के जोन संख्या-1 के तहत आने वाले 13 वार्डों के सर्वेक्षण रिपोर्ट में जलभराव से तैयारियों की पोल खुलती दिख रही है। सर्वे में रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतर वार्डों में नालियों पर स्लैब और जाली लगाने की आवश्यकता है। कई स्थानों पर नालियों की गहराई कम होने और ढलान सही न होने के कारण जल निकासी बाधित होने से बारिण में पानी सड़क पर बहने लगता है। कुछ क्षेत्रों में मुख्य नालों से कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण भी जलभराव की समस्या है।सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जोन-1 की रिपोर्ट में वार्ड संख्या 45 मैत्रीपुरम, 29 पंडित राम प्रसाद बिस्मिल नगर, 67 सरदार भगत सिंह नगर, 19 गोपालापुर, 35 सालिकराम नगर, 17 शिवपुर, 01 महादेव झारखंडी, 03 रानीडीहा, 04 मदन मोहन मालवीय नगर, 06 खोराबार, 07 महंत दिग्विजयनाथ नगर, 18 गायत्रीनगर और 39 गायघाट के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक निर्माण कार्यों का प्रस्ताव है।रिपोर्ट
के मुताबिक अधिकांश वार्डों में नालियों पर स्लैब और जाली लगाने की आवश्यकता है। कई स्थानों पर नालियों की गहराई कम होने और ढलान सही न होने के कारण जल निकासी बाधित होने से बारिण में पानी सड़क पर बहने लगता है। कुछ क्षेत्रों में मुख्य नालों से कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण भी जलभराव की समस्या है।सरदार भगत सिंह नगर, गोपालापुर और सालिकराम नगर वार्ड में बड़े नालों पर सेफ्टी ग्रिल, पुलिया निर्माण और सड़क ऊंची करने जैसे कार्यों की भी संस्तुति की गई है। वहीं शिवपुर, महादेव झारखंडी, रानीडीहा और गायत्रीनगर में नालियों को मुख्य नालों से जोड़ने एवं क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत की मांग उठाई गई है। फिलहाल निर्माण विभाग द्वारा स्थलीय निरीक्षण और तकनीकी मूल्यांकन कराया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को शामिल कर बजट आवंटित होगा। उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात से पहले यदि प्रस्तावित कार्य पूरे हो जाएं तो जलभराव और गंदगी की समस्या से काफी राहत मिल सकती है।मैत्रीपुरम वार्ड में नाली मरम्मत और स्लैब निर्माण की जरूरतवार्ड संख्या 45 मैत्रीपुरम में कई स्थानों पर नाली मरम्मत, स्लैब एवं जाली लगाने की आवश्यकता बताई गई है। श्यामकुंज कॉलोनी से अशोक जायसवाल के आवास, खाद्य निगम से एमएलसी आवास, राधा स्वामी सत्संग मोड़, संजय शाही कम्पाउंड तथा वैष्णो मंदिर के सामने नालियों पर मरम्मत और स्लैब कार्य प्रस्तावित हैं। हैप्पी होम से वैष्णो मंदिर मोड़ तक सीवर ओवरफ्लो के कारण सड़क पर बह रहे पानी की समस्या दूर करने के लिए नाली मरम्मत की जरूरत बताई गई है। इसके अलावा गोडधोइया पुलिया के दोनों ओर सेफ्टी ग्रिल लगाए जाने का प्रस्ताव भी शामिल है।बिस्मिल नगर वार्ड में नालियों पर स्लैब और जाली लगाने का प्रस्ताववार्ड संख्या 29 पं. राम प्रसाद बिस्मिल नगर में आसिफ के घर से अल्लू के घर, अशरफ अली के घर से कब्रिस्तान, हनुमान प्रसाद पोद्दार अस्पताल से गोडधोइया नाला, मदरसे से हिन्द जनरल स्टोर, सृजन अस्पताल से हिन्द जनरल स्टोर तथा मंटू मेडिकल से पार्षद के आवास तक नालियों पर स्लैब एवं जाली लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा मलिन बस्ती, मंगलम बिहार और भारतीय स्कूल के आसपास नालियों की मरम्मत व स्लैब निर्माण की जरूरत बताई गई है। छोटी मस्जिद के पास सड़क मरम्मत तथा गीता वाटिका मंदिर गेट के नाले पर भी स्लैब एवं जाली लगाने का प्रस्ताव है।सरदार भगत सिंह नगर वार्ड में नाली सुधार और पुलिया निर्माण की जरूरतवार्ड संख्या 67 सरदार भगत सिंह नगर में नहर रोड स्थित बड़े नाले पर सेफ्टी ग्रिल, जाली और स्लैब लगाने की आवश्यकता बताई गई है। शिवालय नगर में नाली मरम्मत एवं नई नाली निर्माण, राणा सिंह से बिट्टू सिंह के मकान क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नाली को मुख्य नाली से जोड़ने और सड़क ऊंची करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा जगदम्बा भवन से जननी अस्पताल तक नाले की मरम्मत, आदित्य विजन से 132 केवी सर्विस सेंटर तक नाली निर्माण, एलजी शोरूम के पास स्लैब निर्माण और मोहद्दीपुर चौराहे पर मीरा बेकर्स के निकट पुलिया और संबंधित नाले पर स्लैब निर्माण की आवश्यकता है।गोपालपुर वार्ड में नालियों के सुधार और स्लैब निर्माण का प्रस्ताववार्ड संख्या 19 गोपालपुर में एसबीआई और एलआईसी कार्यालयों के सामने स्थित नालों पर स्लैब व जाली लगाने, मॉडल शॉप, गौतम बुद्ध अस्पताल तथा गोरक्ष इन्क्लेव के सामने नालियों पर स्लैब निर्माण की आवश्यकता बताई गई है। वहीं चम्पा देवी पार्क के सामने नाली के ढलान को सुधारकर मुख्य नाली से जोड़ने और गोपालपुर मलिन बस्ती शौचालय के सामने नाली मरम्मत के साथ स्लैब एवं जाली लगाने का प्रस्ताव है।सालिकराम नगर वार्ड में नाली निर्माण और स्लैब लगाने की मांगवार्ड संख्या 35 सालिकराम नगर के सेक्टर-3 आवासीय क्षेत्र, शताब्दीपुरम कॉलोनी, हनुमंत नगर, व्यास नगर, मानस बिहार, वात्सल्य मानस बिहार, इन्द्रप्रस्थपुरम तथा चारपुरवा मलिन बस्ती की नालियों पर स्लैब लगाने की आवश्यकता बताई गई है। पादरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के नाले पर जाली लगाने, हरिओम नगर में नई नाली निर्माण, प्रीत बिहार में नाली को मुख्य नाले से जोड़ने तथा जनसेवा अस्पताल के पास नालियों के संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा संगम चौराहे से मिलन चौक तक नालियों पर स्लैब निर्माण और मिलन चौक के नाले के सुधार की आवश्यकता भी चिन्हित की गई है।शिवपुर वार्ड में नालियों को मुख्य ड्रेनेज से जोड़ने और मरम्मत पर जोरवार्ड संख्या 17 शिवपुर में जंगल मातादीन के आसीन नगर में अशफाक स्कूल के पास नाली मरम्मत एवं लिंकिंग, यासीन नगर में पूर्व विधायक के आवास के पास नई नाली निर्माण कर उसे मुख्य नाले से जोड़ने तथा विश्वकर्मा गली की नाली को मुख्य ड्रेनेज से जोड़ने का प्रस्ताव है। सरस्वतीपुरम की विभिन्न लेनों में नालियों के ढलान सुधार, स्लैब निर्माण और क्रॉस नाली मरम्मत की आवश्यकता बताई गई है। इसके अलावा पीएसी बाउंड्री से लेन नंबर-2 तक सड़क एवं नाली मरम्मत, जंगल मातादीन और यासीन नगर क्षेत्रों में कई स्थानों पर नालियों को सही क्रम में जोड़कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत जताई गई है।महादेव झारखंडी वार्ड में नाली मरम्मत का प्रस्ताववार्ड संख्या 1 महादेव झारखंडी (टुकड़ा संख्या-1) में अभिषेक नगर कॉलोनी गेट नंबर-1 के पास नाली की मरम्मत, स्लैब निर्माण एवं जाली लगाने की आवश्यकता चिन्हित की गई है।रानीडीहा वार्ड में नाले पर स्लैब एवं जाली लगाने की मांगवार्ड संख्या 03 रानीडीहा में सूबा बाजार फलमंडी के पास बड़े नाले, कलावती चौराहा (सेंसर क्षेत्र) तथा अम्बेपुरम कॉलोनी सर्वेक्षण क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्वच्छता की दृष्टि से स्लैब एवं जाली लगाए जाने का प्रस्ताव है।मदन मोहन मालवीय नगर वार्ड में नालियों के सुधार कार्य प्रस्तावितवार्ड संख्या 04 मदन मोहन मालवीय नगर में एमएमएम इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के आसपास, सिंहड़िया सैम्पल क्षेत्र, इंजीनियरिंग कॉलेज शौचालय के पीछे पुलिस चौकी के पास तथा पूर्वांचल अस्पताल के समीप नालियों पर स्लैब एवं जाली लगाने की आवश्यकता चिन्हित की गई है। इसी तरह वार्ड 06 खोराबार में बाईपास चौराहे पर नाली मरम्मत, स्लैब एवं जाली की आवश्यकता है।महादेव झारखंडी (टुकड़ा-2) वार्ड में नाली सुधार एवं निर्माण कार्यों की आवश्यकतावार्ड संख्या 07 महादेव झारखंडी (टुकड़ा संख्या-2) में नन्दानगर क्षेत्र में विद्या ट्रेडर्स, क्रॉसिंग-अटल बिहारी कॉलोनी, अंडरपास तथा शमशेर गेट के आसपास नालियों की मरम्मत एवं सुधार की आवश्यकता बताई गई है। इसके अलावा आदर्श नगर, नया गाँव, नीना थापा रोड, सिंहड़िया गैस गोदाम रोड तथा मौर्या टोला सर्वेक्षण क्षेत्र में नाली मरम्मत, स्लैब-जाली लगाने और सड़क सुधार कार्यों का प्रस्ताव शामिल है।गायत्री नगर वार्ड में नाली मरम्मत एवं स्लैब-जाली लगाने का प्रस्ताववार्ड संख्या 18 गायत्री नगर में झरना टोला क्षेत्र, नीना थापा रोड के आसपास और मौर्या टेलर के बगल स्थित नाली की मरम्मत एवं सुधार की आवश्यकता बताई गई है। इसके अलावा टीचर्स कॉलोनी सर्वेक्षण क्षेत्र में भी नालियों पर स्लैब एवं जाली लगाने का प्रस्ताव शामिल है।गायघाट वार्ड में नाली मरम्मत एवं स्लैब-जाली लगाने का प्रस्ताववार्ड संख्या 39 गायघाट में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के न्यू रामपुर कॉलोनी की अनमोल पैलेस गली, मेन रोड से रामपुर मोड़ एवं मनोरमा पैलेस क्षेत्र और न्यू रामपुर कॉलोनी सर्वेक्षण क्षेत्र में नालियों के सुधार एवं स्लैब-जाली लगाने की आवश्यकता बताई गई है। इसके अलावा अनमोल पैलेस के पास स्थित मध्य नाले पर स्लैब निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


