ऑरेंज अलर्ट के कारण कर 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा न्यूनतम तापमान
Gorakhpur News - गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में दोबारा कोहरा सितम ढाहने लगा है। घने कोहरे
गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में दोबारा कोहरा सितम ढाहने लगा है। घने कोहरे के कारण मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट के कारण गुरुवार को सबसे ज्यादा गिरावट रात के न्यूनतम तापमान में हुई। बीते 24 घंटे में रात का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके साथ ही रात में ठंड के साथ गलन बढ़ गई है। पूर्वी यूपी में बुधवार को मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। बुधवार की सुबह मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था।
आसमान धीरे-धीरे साफ हो रहा था। कोहरा छंट रहा था। दोपहर में सूरज भी कुछ देर के लिए निकला। हांलांकि दोपहर बाद मौसम में तेजी से बदलाव शुरू हो गया। कोहरे की आमद हुई। आसमान में मौजूद कोहरे के बादल जमीन पर उतरने लगे। शाम 5:30 बजे तक विजिबिलिटी 100 मीटर ही रह गई। उसके बाद से तापमान में गिरावट शुरू हुई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस था। जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दरम्यान बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। कड़ाके की ठंड रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




