स्कूली बस और बाइक की टक्कर में दूध विक्रेता घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोपालपुर में बुधवार को एक निजी स्कूली बस और बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार राम कुंवर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले निजी अस्पताल और फिर सीएचसी गोला भेजा गया। परिजनों ने इलाज बड़हलगंज के अस्पताल में कराया है। मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

स्कूली बस और बाइक की टक्कर में दूध विक्रेता घायल

गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक निजी स्कूली बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले निजी अस्पताल और बाद में सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अहिरौली प्रथम निवासी राम कुंवर यादव रोज की तरह बाइक से दूध बेचने जा रहे थे। खिरिया टोला की तरफ से सड़क पर चढ़ते समय पश्चिम दिशा से आ रही एक निजी स्कूली बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

परिजन उनका इलाज बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।