सुरक्षा भवन से और पुख्ता होगी गोरखनाथ मंदिर व सीएम की सुरक्षा
Gorakhpur News - एटीएस यूनिट का सुरक्षा भवन में ही होगा स्थायी ठिकाना, पहले रामगढ़ताल इलाके में थी व्यवस्थाएटीएस यूनिट का सुरक्षा भवन में ही होगा स्थायी ठिकाना, पहले र

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बनाए गए दो आधुनिक सुरक्षा भवन अब पूरी तरह से क्रियाशील हो गए हैं। इन भवनों के शुरू होने से मंदिर परिसर के साथ-साथ मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक पुख्ता हो जाएगी। अब तक यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए स्थायी भवन की व्यवस्था नहीं थी, जिससे संचालन में कई तरह की दिक्कतें आती थीं।नए सुरक्षा भवन में एसपी और सीओ सुरक्षा के कार्यालय स्थापित किए गए हैं। साथ ही एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) के कमांडो को भी यहां स्थायी रूप से ठहरने की सुविधा दी गई है।
इससे पहले एटीएस कमांडो रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में अस्थायी रूप से रह रहे थे, जिससे उन्हें ड्यूटी के दौरान आने-जाने में समय लगता था। अब एक ही परिसर में रहने से उनकी तैनाती और प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा।भवन में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिससे गोरखनाथ मंदिर परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावा आधुनिक हथियारों और सुरक्षा उपकरणों के लिए स्टोर रूम तथा मेंटेनेंस वर्कशॉप भी बनाई गई है। मंदिर की सुरक्षा में लगे पीएसी और पुलिस जवानों के लिए भी यहां स्थायी बैरक की व्यवस्था की गई है, जो पहले अस्थायी रूप से संचालित थी। इन दोनों भवनों में सीएम सिक्योरिटी से जुड़े सभी इंतजाम भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए गए हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था अधिक संगठित और प्रभावी बनेगी। साथ ही, विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय बेहतर होगा और कार्य में अनावश्यक देरी या लापरवाही की संभावना भी कम हो जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


