राजभाषा हिंदी को लेकर कार्यशाला का आयोजन
Gorakhpur News - गोरखपुर में एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक अर्पण कुमार ने हिंदी राजभाषा के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की बात की। उन्होंने एक हिंदी कार्यशाला में कर्मचारियों को संबोधित किया, जहां राजभाषा...

गोरखपुर। एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक राजभाषा अर्पण कुमार ने कहा कि राजभाषा के क्रियान्वयन के लिए कई महत्वपूर्ण और नवोन्मेषी पहल की जा रही हैं। इसको देखते हुए में बैंकों की ओर से राजभाषा हिंदी के शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित करने की दिशा में हमें गंभीरतापूर्वक काम करना है। वह शुक्रवार को एसबीआइ के फुटकर आस्ति केंद्रीय प्रक्रिया केंद्र (आरएसीपीसी) व निकटवर्ती शाखा कार्यालय के कर्मचारियों के लिए आयोजित हिंदी कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। आरएसीपीसी के सहायक महाप्रबंधक श्रीकांत तिवारी ने संविधान सम्मत राजभाषा क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पक्षों पर चर्चा की। मुख्य शाखा के मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से कर्मियों में राजभाषा को लेकर जागरूकता बढ़ती है। उप महाप्रबंधक कुमार आनंद के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में अभिषेक पांडेय, नलिनी जायसवाल, सचिंद्र भूषण सिंह, सावन कुमार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


