Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsSarmount Cricket Academy Wins Premier League Final by 3 Wickets
सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने जीता खिताबी मुकाबला

सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने जीता खिताबी मुकाबला

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में स्कूल प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से हराया। लक्ष्य ने 122 रन बनाए, जिसमें हिमांशु ने 29 रन बनाये। सरमाउंट ने 17.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया, आयुष पाण्डेय ने नाबाद 43 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आयुष पाण्डेय बने।

Jan 11, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। स्कूल प्रीमियर लीग के अंतर्गत प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड के मैदान पर शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से हराकर खिताबी जीत हासिल की। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आनंद यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम ने सभी विकेट खोकर 122 रन बनाए। लक्ष्य एकेडमी के हिमांशु सिंह ने 29 रन, शशांक गौतम ने 20 रन तथा सागर ने 16 रन योगदान दिया। वहीं सरमाउंट के कप्तान आनंद यादव ने 4 विकेट व शुभम मल्ल ने 2 विकेट प्राप्त किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान 4 विकेट रन आउट के रूप में गिरे। 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरमाउंट एकेडमी ने 17.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सरमाउंट के आयुष पाण्डेय ने 43 रन नाबाद व आर्यन सिंह ने 20 रन तथा शुभम मल्ल ने 19 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के सन्नी कुमार ने 4 विकेट व विशाल त्रिपाठी ने 2 विकेट चटकाए। मैन आफ दी मैच व वेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार सरमाउंट केआयुष पांडेय को दिया गया। बेस्ट बॉलर व मैन आफ दी टूर्नामेंट लक्ष्य एकेडमी के खिलाड़ी विशाल यादव को दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती क्षेत्र के संयोजक डॉ रजत आदित्य दीक्षित, विशिष्ट अतिथि मनीष श्रीवास्तव, कोच दुर्गेश चौधरी, क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत प्रमुख अंजू दीदी, गोरक्ष प्रांत के सह मंत्री सुरेंद्र, जिला महामंत्री मानवेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।