मूर्ति स्थापना पर आयोजित हुई भजन संध्या
Gorakhpur News - सरदारनगर ब्लॉक के बिलारी पंडित टोला में हनुमानजी की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या के साथ भंडारे का बृहद आयोजन हुआ। देवेंद्र सिंह लक्की की देखरेख में आयोजित किया गया। अजय कुमार सिंह टप्पू ने विशिष्ट जनों और कार्यकताओं को अंगवस्त्र प्रदान किया। भजन संध्या के शुभारंभ में बृजबिहारी सिंह व मीरा सिंह ने आरती के साथ प्रारंभ किया। पवन सिंह गोरखपुरी और धर्मेंद्र पांडेय मृदुल ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

सरदारनगर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरदारनगर ब्लॉक के बिलारी पंडित टोला में हनुमानजी की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या के साथ भंडारे का बृहद आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम समाजसेवी देवेंद्र सिंह लक्की की देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय कुमार सिंह टप्पू ने विशिष्ट जनों और कार्यकताओं को अंगवस्त्र प्रदान किया। इससे पूर्व भजन संध्या का शुभारंभ यजमान बृजबिहारी सिंह व मीरा सिंह ने आरती के साथ प्रारंभ कराया। भजन गायक पवन सिंह गोरखपुरी और धर्मेंद्र पांडेय मृदुल ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर राज अनंत पांडेय, विनोद चौधरी, डॉ अशोक सिंह, प्रदीप सिंह, संपूर्णानंद पांडेय, धर्मेंद्र चौधरी, अछैबर यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


