ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसंतकबीरनगर: सरयू में डूबे किशोर व किशोरी, एक की हालत गंभीर

संतकबीरनगर: सरयू में डूबे किशोर व किशोरी, एक की हालत गंभीर

संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के भिखारीपुर में सरयू नदी के तट पर रविवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के समय एक किशोर व किशोरी के नदी में डूबने से अफरा तफरी मच गयी। दोनों किशोर व किशोरी...

संतकबीरनगर: सरयू में डूबे किशोर व किशोरी, एक की हालत गंभीर
संतकबीरनगर हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगर Sun, 03 Nov 2019 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के भिखारीपुर में सरयू नदी के तट पर रविवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के समय एक किशोर व किशोरी के नदी में डूबने से अफरा तफरी मच गयी। दोनों किशोर व किशोरी रमजंगला गांव से सरयू के घाट पर चल रही छठ पूजा मे शामिल होने पहुंचे थे। गोताखोरों की मदद से दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। इलाज के लिए फौरन सीएचसी हैंसर पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने किशोरी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
रमजंगला निवासी कृष्णचन्द्र की पुत्री अनामिका (20) तथा धुपई का पन्द्रह वर्षीय पुत्र किशन रविवार की सुबह छठ पूजा में शामिल होने भिखारीपुर स्थित सरयू के घाट पर गए थे। उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के लिए घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भीड़ जमा थी। इस बीच आनामिका व किशन भी छठ पूजा के लिए नदी में स्नान करने पहुंचे। स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में बहने लगे। नदी में डूब रही आनामिका को देख किशन ने भी उसे बचाने के लिए गहरे पानी में छलांग लगा दी। इससे घाट पर अफरा तफरी मच गई। पूजा पाठ की जगह लोगों का ध्यान बचाव की तरफ लग गया। नदी का बहाव तेज होने के चलते किशन भी पानी में डूबने लगा। घाट पर स्नान कर रहे लोगों की नजर डूब रहे किशोर किशोरी पर पड़ी। तुरंत स्थानीय गोताखोर दोनों को बचाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी के बाहर निकाल लिया गया। छठ पूजा में पहुंचे लोग घटना को लेकर मायूस हो गए। सूचना पर परिजन भी घाट पर पहुंच गये थे। नदी से निकाली गई आनामिका व किशन की हालत गंभीर देख उसे फौरन इलाज के लिए सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अनामिका की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें