ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसपा वार्ड अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, नगर अध्यक्ष ने कहा, जानते नहीं

सपा वार्ड अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, नगर अध्यक्ष ने कहा, जानते नहीं

समाजवादी पार्टी ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के वार्ड नम्बर 41 के अध्यक्ष अफताब उर्फ मुन्ना ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने अध्यक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताई...

सपा वार्ड अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, नगर अध्यक्ष ने कहा, जानते नहीं
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 28 Nov 2018 01:09 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के वार्ड नम्बर 41 के अध्यक्ष अफताब उर्फ मुन्ना ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने अध्यक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।

अफताब उर्फ मुन्ना ने एक कहा है कि वह आहत हैं। यही कारण है कि अपनी पूरी कमेटी के साथ अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वह सपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में अपना योगदान देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी में वर्ष 1995 से जुड़े हैं। वर्ष 2001 में लोहिया वाहिनी की कार्यकारिणी सदस्य, 2002 में शहर कार्यकारिणी सदस्य रहे।

वर्ष 2013 में ग्रामीण विधानसभा यूथ ब्रिगेड के महासचिव भी रहे। वह एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी में कार्यरत हैं। वर्तमान में वह वार्ड नम्बर 41 के अध्यक्ष हैं। अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस संबंध में महानगर सपा अध्यक्ष जियाउल इस्लाम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह ऐसे किसी पदाधिकारी को नहीं जानते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें