ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसपा के सांसद से लेकर सदस्य तक चलाएंगे 21 जून को साइकिल

सपा के सांसद से लेकर सदस्य तक चलाएंगे 21 जून को साइकिल

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता पर्यावरण और सेहत की बेहतरी के लिए समाजवादी पार्टी के सांसद से सदस्य तक 21 जून को साइकिल चलाएंगे और जनमानस को जागरूक करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के...

सपा के सांसद से लेकर सदस्य तक चलाएंगे 21 जून को साइकिल
Gorakhpur ,Gorakhpur Fri, 16 Jun 2017 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता
पर्यावरण और सेहत की बेहतरी के लिए समाजवादी पार्टी के सांसद से सदस्य तक 21 जून को साइकिल चलाएंगे और जनमानस को जागरूक करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के आह्वान पर सपाई साइकिल यात्राएं भी निकालेंगे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का भेजा पत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव को मिला है। पत्र में कहा गया है कि मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए योगासन, मार्निंगवाक, खेलकूद, साइकिलिंग आदि विधियां अपनानी चाहिए। इसके लिए प्रदूषण मुक्त वातावरण जरूरी होता है। समाजवादियों का कर्तव्य बनता है कि जनमानस को पर्यावरण और स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए जागरूक करें।
सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा है कि पार्टी के अध्यक्ष के आह्वान पर जिले के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता 21 जनू को साइकिल यात्रा निकालेंगे और जानमानस को पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति तथा सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक करेंगे।
........
सपा जिला कार्यकारिणी में 15 विशेष आमंत्रित सदस्य
समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी उर्फ राजू ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने जिले में 15 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। इनमें कीर्तिनिधि पांडेय, शैलेंद्र प्रजापति एडवोकेट, गणेश प्रसाद गौड़, मुन्ना शाही, रामचंद्र जायसवाल, सुशीला भारती, गिरधारीलाल स्वर्णकार, रामभवन बेलदार, रामलखन पासवान, रामप्रसाद वर्मा, अच्छे लाल चौहान, राधेश्याम सिंह, मुख्तार अहमद खान, सतीश तिवारी और ईश्वरचंद मद्धेशिया आदि शामिल हैं।
.......
30 जून तक चलेगा सदस्यता अभियान
सपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान अब 30 जून तक चलेगा। पार्टी का लक्ष्य जिले में एक लाख नए सदस्य बनाने का है। सपा पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास करेंगे।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें