ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरउद्योगपति के गार्ड की गोली से घायल अरविंद की हालत नाजुक, सपा ने की ये मांग

उद्योगपति के गार्ड की गोली से घायल अरविंद की हालत नाजुक, सपा ने की ये मांग

समाजवादी पार्टी और चौहान समाज के लोगों ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अरविंद चौहान को गोली मारने वाले उद्यमी के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। सपा नेताओं ने घायल...

उद्योगपति के गार्ड की गोली से घायल अरविंद की हालत नाजुक, सपा ने की ये मांग
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Thu, 25 Jul 2019 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी और चौहान समाज के लोगों ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अरविंद चौहान को गोली मारने वाले उद्यमी के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। सपा नेताओं ने घायल अरविंद के परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की भी मांग की है।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, पार्षद मनोज यादव, सबी कुमार चौहान, जुबेर अहमद, संजय यादव, उज्जैर अहमद, प्रवीण कुमार, विश्वजीत त्रिपाठी, अंशुमान सिंह, दिनेश चौहान, वृजनाथ यादव, दिनेश चौहान, जयराम चौहान, अमरनाथ सिंह, अमित चौहान ने एसपी सिटी से मिलकर अरविंद चौहान को गोली मारने वाली उद्यमी के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।

सपा नेताओं और चौहान समाज के लोगों ने कहा कि अरविंद चौहान क्रिकेट का गेंद ढूंढने जा रहा था कि सुरक्षा गार्ड ने उसे गोली मार दी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। चौहान समाज के लोगों ने कहा कि यदि आरोपित सुरक्षा गार्ड की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें