ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरआरक्षण को लेकर सपाइयों ने भाजपा पर लगाया ये आरोप

आरक्षण को लेकर सपाइयों ने भाजपा पर लगाया ये आरोप

समाजवादी पार्टी के समाजवादी विकास विजन और सामाजिक न्याय कार्यक्रम के समापन समारोह में वक्ताओं ने भाजपा पर देश के पिछड़ों-दलितों को आरक्षण से बाहर करने की साजिश रचने का आरोप...

आरक्षण को लेकर सपाइयों ने भाजपा पर लगाया ये आरोप
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 21 Jan 2019 12:37 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के समाजवादी विकास विजन और सामाजिक न्याय कार्यक्रम के समापन समारोह में वक्ताओं ने भाजपा पर देश के पिछड़ों-दलितों को आरक्षण से बाहर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

रानीडीहा चौराहे के पास आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, महानगर महासचिव सिंहासन सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष रजनीश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव कार्यक्रम के संयोजक हीरालाल यादव, अशोक चौधरी, राजकुमारी देवी, कैलाश राजभर, अन्नू प्रसाद, शिव शंकर गौड़ विनोद विश्वकर्मा, चंद्रभान प्रजापति, बिंदा सैनी सहित कई वक्ताओं ने बारी-बारी भाजपा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से घबराई भाजपा, झूठ फैला रही है। झूठ और जुमलेबाजी से तंग जनता, भाजपा से मुक्ति चाहती है।

सपा-बसपा का गठबंधन जनता की इच्छा का सम्मान करते हुए हुआ है। इस गठबंधन से भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री तक की नींद हराम हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच सालों में 50,000 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली। नोटबंदी और जीएसटी जैसे कानूनों से व्यापारी और व्यापार दोनों ध्वस्त हो गए। लाखों छोटे-मझोले, कुटीर उद्योग-धंधे बंद हो गए। वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने चीन से आयात को बढ़ावा दे बेरोजगारी की समस्या बढ़ा दी। देश में 20 करोड़ से ऊपर लोग बेरोजगार हैं। इनमें से चार करोड़ ऐसे बेरोजगार हैं जो उच्च शिक्षित हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने 7.86 लाख किसानों का 1788 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष अमीर उद्दीन अंसारी, धर्मराज सिंह यादव, अवधेश पांडेय, राहुल गुप्ता, जितेंद्र यादव, फहीम, गुड्डू, सच्चिदानंद यादव, रुस्तम अली, बटेश्वर नाथ तिवारी, जावेद खान, संजय सिंह एडवोकेट, नमिता सिंह, उर्मिला देवी, कमर कुरैशी, राजू, विनोद यादव, राहुल यादव और अजय यादव मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरा राजभर और संचालन सपा के प्रदेश सचिव दयाशंकर निषाद ने किया। इस मौके पर सपा के सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

काम पर नहीं साजिशें कर जीतना चाहती है भाजपा: प्रह्लाद

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि भाजपा, काम के दम पर नहीं, साजिशों के जरिए चुनाव जीतना चाहती है। सात जनवरी से विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे जनसम्पर्क अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा-बसपा के गठबंधन से बुरी तरह हताश हो चुकी है।

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सात जनवरी से 20 जनवरी तक सपा कार्यकर्ताओं ने गांवों से शहर के वार्डों तक सघन जनसम्पर्क किया। ‘समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय के नाम से इस अभियान के तहत नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सेक्टरवार चौपाल, पदयात्रा, साइकिल यात्रा और पैदल घर-घर जाकर भाजपा सरकार के कामों को जनविरोधी बताया। प्रदेश की पिछली सपा सरकार की तारीफ करते हुए उसके विकासवादी कदमों के बारे में लोगों को जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता बैठक दर बैठक कर रहे हैं कि कैसे एक सीट ही बचा लिया जाए।

सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिशों में न पड़कर उसे पराजित करना है। सपा सभी सीटे जीतेंगी। इस चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में ही भाजपा की हार की शुरुआत हो चुकी है। बौखलाहट में भाजपा नेता गलतबयानी कर रहे हैं। सपा-बसपा के गठबंधन के बाद उनकी भाषा का स्तर बेहद खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस तरह लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को हराया 2019 में भी उसे वैसी ही हार का सामना करना पड़ेगा। सपा का मानना है कि देश की सभी जातियों को जनगणना के आधार पर हक और सम्मान मिलना चाहिए। आबादी के आधार पर आनुपातिक आरक्षण मिलना चाहिए।

अधिवक्ता सभा ने आयोजित की संगोष्ठी

समाजवादी अधिवक्ता सभा ने सामाजिक विकास विजन और समाजिक न्याय यात्रा के समापन के मौके पर दीवानी कचहरी परिसर में गोष्ठी आयोजित की। इस मौके पर मुख्य रूप से सर्वश्री विनोद कुमार यादव, मसुदुल हसन एडवोकेट, सुभाष पाल एडवोकेट, सुदामा यादव एडवोकेट और राम किनकर एडवोकेट ने विचार व्यक्त किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें