Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsSafety Concerns Arise as Pillars Collapse in Gorakhpur s Greenwood Apartment Project
रिटेंशन वॉल पिलर गिरे, गौतम विहार के रहवासी भयभीत

रिटेंशन वॉल पिलर गिरे, गौतम विहार के रहवासी भयभीत

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर विकास प्राधिकरण की निर्माणाधीन ग्रीनवुड अपार्टमेंट योजना में सुरक्षा को लेकर चिंता उत्पन्न हुई है। रिटेंशन वाल के 15 पिलर गिरने से स्थानीय निवासियों में भय है। निवासियों ने जीडीए सचिव से मुलाकात की, जिसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया और स्थिति की जांच के निर्देश दिए गए।

Jan 17, 2026 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की निर्माणाधीन ग्रीनवुड अपार्टमेंट योजना में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है। योजना परिसर के चारों ओर बनाई जा रही रिटेंशन वाल में लगभग 15 पिलर गिर जाने से गौतम विहार के निवासियों में भय का माहौल है। अपने मकानों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार को जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद प्राधिकरण ने तत्काल स्थिति की जांच कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। सचिव के निर्देश पर मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता राज बहादुर सिंह ने रिटेनिंग वाल का निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परियोजना का काम करा रही आगरा की फर्म भारत नगर हाउसिंग के अभियंताओं को तत्काल जहां रिटेंशन वाल पिलर गिरे वहां सेंड बैग (सोरिंग) कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि दिल्ली से स्ट्रक्चर आर्किटेक्ट का मौके का निरीक्षण कराया जाए, उसके सुझाव के उपरांत रिटेनिंग वॉल बनाने का काम शुरू होगा। राज बहादुर सिंह ने स्थानीय रहवासियों को समझाया कि गोरखपुर विकास प्राधिकरण उनके मकानों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील है। उन्हें कोई क्षति नहीं पहुंचने देगा। बोले गौतम विहारवासी ‘मेरे भवन के ठीक पीछे रिटेंशन वॉल के पीलर गिरे हैं। आज वहां नहीं जाते तो हमें पता भी नहीं चलता। पिछले दो-तीन दिन पहले गिरे तब इन्होंने रिटेंशन वॉल पिलर के साथ रिटेंशन वाल का निर्माण शुरू किया।’ डॉ. शिवाजी सिंह ‘कार्यदायी फर्म निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रख रही है। पिछले साल जनवरी माह में भवनों में दरार की शिकायत आई थी, स्ट्रक्चर आर्किटेक्ट और इंजीनियर के निरीक्षण में दिए गए दिशा निर्देश का अनुपालन नहीं हुआ।’ मधुसूदन पाण्डेय ‘गौतम विहार और गौतम विहार विस्तार कॉलोनी के भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। जीडीए को यह कोशिश करना चाहिए कि किसी के भवन को क्षति न हो। 15 से अधिक वॉल पिलर गिर गए, वह बड़ा सवाल है।’ विजय प्रताप सिंह ‘मेरे घर के पीछे भी वॉल पिलर गिर गए है। आनन फानन में रिटेंशन वाल बनाई जा रही है लेकिन बड़ा सवाल है कि जब इतने मोटे वाले पिलर गिर गए तो रिटेंशन वाल क्या मिट्टी रोकेगी। इसे पहले ही क्यों नहीं बनाया गया।’ संजय सिंह