500 युवाओं से संवाद करेंगे आरएसएस के मुकुल कानिटकर

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार टोली सदस्य मुकुल कानिटकर 20 अप्रैल को गोरखपुर आएंगे।

500 युवाओं से संवाद करेंगे आरएसएस के मुकुल कानिटकर

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार टोली सदस्य मुकुल कानिटकर 20 अप्रैल को गोरखपुर आएंगे। वह आरएसएस के तत्वावधान में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबो​धित करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम सोमवार को 11:30 बजे से प्रस्तावित है। आरएसएस के महानगर उत्तरी भाग की ओर से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम हो 500 युवा शामिल होंगे। कार्यक्रम में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, आयुष विश्वविद्यालय, महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय सहित शैक्ष​णिक, इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा संस्थानों से करीब 500 विद्यार्थी शामिल होंगे।

करीब दो घंटे के संवाद कार्यक्रम में जिज्ञासा समाधान सत्र भी होगा, जिसमें विद्या​र्थियों की ओर से सवाल पूछे जाएंगे और उसका जवाब देकर मुकुल कानिटकर उनकी जिज्ञासा को शांत करेंगे।बता दें कि शताब्दी वर्ष पर संघ की ओर से लगातार आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 14 से 16 फरवरी तक गोरखपुर प्रवास पर रहे। इसके बाद नौ अप्रैल को सह सरकार्यवाह अतुल लिमये भी चार दिवसीय प्रवास पर आए थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।