Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsRSS National Executive Meeting Major Outreach Campaign Planned in Gorakh Prant
गोरक्ष प्रांत के 45 लाख परिवारों में संपर्क करेगा संघ

गोरक्ष प्रांत के 45 लाख परिवारों में संपर्क करेगा संघ

संक्षेप: Gorakhpur News - गोरखपुर में डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने आरएसएस के कार्यक्रमों की जानकारी दी। 5 नवम्बर से गोरक्ष प्रांत में गृह संपर्क अभियान शुरू होगा, जिसमें 14 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक 1900 हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन होगा। इसके अलावा, 2026 में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

Wed, 5 Nov 2025 02:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। 30 अक्तूबर से लेकर 01 नवम्बर तक मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक को लेकर प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने मीडिया से बात की। उन्होंने आरएसएस के भावी कार्यक्रम को लेकर बताया कि गोरक्ष प्रांत में संघ 5 नवम्बर से व्यापक स्तर पर गृह गृह संपर्क अभियान चलाएगा। 30 नवम्बर तक चलने वाले इस वृहद गृह संपर्क अभियान में पूरे प्रांत के 10800 गांव व 3200 मोहल्ले में संपर्क करने की योजना है। इस दौरान 45 लाख घरों में संपर्क किया जाएगा। विश्व संवाद केंद्र पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रांत संघचालक ने बताया कि डॉ महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रांत में 14 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक लगभग 1900 जगह हिन्दू सम्मलेन भी आयोजित किए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा संघ शताब्दी वर्ष पर 01 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक खंड, नगर स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन होगा। वहीं 20 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक जिला और तहसील स्तर पर प्रमुख जन नागरिक गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा 16 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक युवा केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन होंगे। 27 सितंबर से 10 अक्तूबर तक अधिकतम स्थानों पर शाखा लगाने का आयोजन किया जाएगा। बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत में बीते वर्ष दिवंगत हुए पूर्व प्रांत संघचालक प्रो यूपी सिंह सहित 206 प्रमुख व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, और ड्रग्स के अवैध कारोबार जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर भी चिंतन किया गया। इस दौरान दौरान सह प्रांत कार्यवाह वीरेंद्र व प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील उपस्थित रहे।