ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदूसरे के वीजा पर देश छोड़ रहा था रोमानियाई नागरिक गिरफ्तार 

दूसरे के वीजा पर देश छोड़ रहा था रोमानियाई नागरिक गिरफ्तार 

भारत भ्रमण पर आया रोमानिया मुल्क का नागरिक पोपो वीसी एन्ड्री पुत्र पोपो वीसी इयोज को नेपाल के सोनौली बार्डर से गिरफ्तार कर लिया। भारत से नेपाल घुसने के फिराक में रोमानियाई नागरिक पर इमीग्रेशन विभाग...

दूसरे के वीजा पर देश छोड़ रहा था रोमानियाई नागरिक गिरफ्तार 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,महराजगंज Fri, 20 Apr 2018 10:19 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत भ्रमण पर आया रोमानिया मुल्क का नागरिक पोपो वीसी एन्ड्री पुत्र पोपो वीसी इयोज को नेपाल के सोनौली बार्डर से गिरफ्तार कर लिया। भारत से नेपाल घुसने के फिराक में रोमानियाई नागरिक पर इमीग्रेशन विभाग के अधिकारियों की नजर पड़ गई। 

पासपोर्ट व बीजा की जांच शुरू हुई तो उसे देख इमीग्रेशन के अफसर सकते में गए। रोमानियाई नागरिक के पास पासपोर्ट तो था, लेकिन बीजा किसी दूसरे का था। इस पर इमीग्रेशन विभाग के अफसरों ने सोनौली कोतवाली को रोमानिया के नागरिक को सौंप दिया। 

सोनौली कोतवाल बिहागड़ सिंह ने बताया कि पोपो वीसी एन्ड्री पुत्र पोपो वीसी इयोज नाम का यह नागरिक रोमानिया देश के 112 स्ट्रीट बोरी ओडिया शहर में रहता है। वीजा फर्जी के आरोप में उसके खिलाफ 14 विदेशी विषयक अधिनियम सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें