Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsRobbery of 9 5 Lakhs in Gorakhpur Fake Policeman Strikes in Broad Daylight
गोरखपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर 9.50 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर 9.50 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर के घंटाघर में एक जालसाज ने पुलिस की वर्दी पहनकर आभूषण व्यापारी के कर्मचारी से 9.50 लाख रुपये की नकदी लूट ली। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कर्मचारी को धमकाया और बैग छीनकर फरार हो गया। व्यापारी ने थाने में तहरीर दी और स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Jan 30, 2026 03:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता शहर के व्यस्ततम इलाके घंटाघर में शुक्रवार को दिनदहाड़े पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग कर 9.50 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आभूषण व्यापारी के कर्मचारी से एक अज्ञात जालसाज ने पुलिसिया धौंस दिखाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। पीपीगंज निवासी व्यापारी बलिराम जायसवाल की घंटाघर में ‘आरसी आर्नामेंट’ नाम से आभूषणों की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे उनका कर्मचारी संजय पाल 9.50 लाख रुपये नकद लेकर गीता प्रेस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान मुंबई क्लॉथ हाउस (कालीबाड़ी मंदिर के पास) पहुंचते ही पुलिस की वर्दी की पैंट और जैकेट पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कर्मचारी को धमकाया और बैग छीन लिया। जालसाज ने कहा कि ‘जीएसटी के कागज लेकर आओ, तभी पैसा मिलेगा।’ घबराया कर्मचारी तत्काल दुकान लौट आया और मालिक को घटना की जानकारी दी। जब तक व्यापारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, आरोपी वहां से फरार हो चुका था। घटना के बाद व्यापारी बलिराम जायसवाल ने कोतवाली थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले से स्थानीय व्यापारियों में रोष है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने, इलाके के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच करने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।