Gorakhpur News: मार्बल व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर पांच लाख ले भागे बदमाश

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: शाहपुर थाना क्षेत्र में फातिमा अस्पताल के सामने सोमवार को बदमाशों ने एक मार्बल व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर 5 लाख रुपये का बैग चुरा लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

Gorakhpur News: मार्बल व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर पांच लाख ले भागे बदमाश

Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र में फातिमा अस्पताल के सामने सोमवार देर शाम मार्बल व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर बदमाश पांच लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस और सीसीटीवी फुटेज की जांच

शाहपुर पुलिस और सीओ गोरखनाथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। देवरिया के गौरीबाजार निवासी विवेक कुमार निगम और कुशीनगर के वार्ड नंबर 21 निवासी अजीत सिंह शताब्दीपुरम कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। वे फातिमा अस्पताल के सामने मकराना मार्बल नाम से टाइल्स और मार्बल की दुकान चलाते हैं। पीड़ितों के मुताबिक, सोमवार को वे मोहद्दीपुर में एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये देने गए थे, लेकिन उसके नहीं आने पर दोनों ओरियन मॉल में फिल्म देखने चले गए।

बदमाशों की खोज

शाम करीब साढ़े छह बजे फिल्म समाप्त होने के बाद दोनों दुकान पहुंचे और रुपये से भरा बैग कार में ही छोड़कर कार्यालय के अंदर चले गए। रात करीब पौने आठ बजे दुकान बंद करने की तैयारी के दौरान बारिश शुरू हो गई, जिससे दोनों कुछ देर दुकान पर ही रुक गए। इसी बीच पैदल आए तीन बदमाशों ने कार का पिछला शीशा तोड़कर बैग निकाल लिया और फरार हो गए।

बारिश रुकने के बाद जब व्यवसायी कार के पास पहुंचे तो शीशा टूटा देख उनके होश उड़ गए।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पुलिस पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पीड़ितों ने अपने कर्मचारियों के साथ खजांची, मेडिकल कॉलेज और असुरन क्षेत्र तक बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शाहपुर पुलिस ने पीड़ितों का प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में लेकर फुटेज के आधार पर तीनों बदमाशों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

यह चोरी कहाँ हुई?
यह चोरी शाहपुर थाना क्षेत्र में फातिमा अस्पताल के सामने हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur News: मार्बल व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर पांच लाख ले भागे बदमाश