वैष्णो देवी गए पूर्व प्रधानाचार्य के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
Gorakhpur News - गगहा के पांडेयपार गांव में हुई लाखों की चोरी गगहा के पांडेयपार गांव में हुई लाखों की चोरी कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार

कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के पांडेयपार गांव में चोरों ने एक पूर्व प्रधानाचार्य के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय पूरा परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था जो मंगलवार की सुबह सूचना पाते ही लुधियाना से लौट रहा है। जानकारी के अनुसार कौड़ीराम-गजपुर मार्ग पर स्थित पांडेयपार गांव में पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के दो मंजिला मकान को सोमवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मुख्य शटर सहित चार कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद घर में रखी अलमारियों और बक्सों को खंगालते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए।
चोरी की गई संपत्ति की का आकलन परिवार के वापस लौटने के बाद ही हो सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार, जो लुधियाना तक पहुंच चुका था, ने अपनी यात्रा बीच में ही रद्द कर वापस लौटने का निर्णय लिया। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का शटर टूटा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसपी साउथ दिनेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी गगहा अंजुल चतुर्वेदी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


