
अयोध्या गया था डॉक्टर का परिवार, 20 लाख की चोरी
Gorakhpur News - शनिवार रात गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-5 बरहुआ में डॉक्टर गणेश श्रीवास्तव के घर में चोरी हुई। चोरों ने लॉकर तोड़कर 8 लाख रुपये नगद और 12 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। डॉक्टर परिवार सहित अयोध्या दर्शन कर...
घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने सेक्टर-5 बरहुआ में रहने वाले डॉक्टर गणेश श्रीवास्तव के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का लॉकर तोड़कर 8 लाख रुपये नगद और लगभग 12 लाख रुपये के गहने उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। जानकारी के मुताबिक, डॉ. गणेश श्रीवास्तव परिवार सहित शनिवार की शाम अयोध्या दर्शन करने गए थे। देर रात करीब तीन बजे जब वह घर लौटे तो देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और उसमें रखे रुपये व गहने गायब थे। घटना की सूचना पाकर गीडा पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

गीडा क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। 21 अगस्त को थाने से महज 100 मीटर दूरी पर पिपरौली चौराहे पर अभिषेक निगम की दुकान से लाखों रुपये की चोरी हुई थी। वहीं 8 जुलाई को पिपरौली बाजार से अमित मद्धेशिया की बाइक चोरी हो गई थी और 7 जुलाई को खरैला निवासी राम की बाइक भी चोर उड़ा ले गए थे। गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


