ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरगोरखपुर में 24 करोड़ से बनेंगी शहर की सड़कें और नालियां

गोरखपुर में 24 करोड़ से बनेंगी शहर की सड़कें और नालियां

गोरखपुर शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कों और नालियों के निर्माण पर नगर निगम करीब 24 करोड़ रुपये खर्च करेगा। नगर निगम ने मंगलवार को 96 कार्यों के लिए टेंडर निकाल दिया है। निगम ठंड में चौराहों पर अलाव...

गोरखपुर में 24 करोड़ से बनेंगी शहर की सड़कें और नालियां
हिन्‍दुस्‍तान टीम,गोरखपुर Tue, 22 Oct 2019 09:28 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कों और नालियों के निर्माण पर नगर निगम करीब 24 करोड़ रुपये खर्च करेगा। नगर निगम ने मंगलवार को 96 कार्यों के लिए टेंडर निकाल दिया है। निगम ठंड में चौराहों पर अलाव जलाने को लेकर 14 लाख रुपये की लकड़ी भी खरीदेगा। 

नगर निगम के पार्षदों द्वारा विकास की अनदेखी को लेकर बराबर आरोप लगाया जा रहा था। पार्षदों के साथ आम नागरिकों ने भी महापौर और नगर आयुक्त से भी वार्डों की टूटी नालियों और सड़क के लिए मुलाकात की थी। नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को 96 कार्यों का टेंडर निकाल दिया है। इन कार्यों पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम का प्रयास उन गलियों में कंक्रीट का सड़क बनाने की है जो जलभराव के चलते पूरी तरह टूट चुकी हैं। वार्डों में बनने वाली नालियों का निर्माण भी क्रंकीट से होगा। सिविल लाइंस वार्ड में पार्क रोड पर सिटी मॉल के सामने से कार्मल स्कूल की तरफ से जाने वाली सड़क का भी नये सिरे से निर्माण होगा। पुर्दिलपुर में करीब 31 लाख रुपये से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। बिछिया जंगल तुलसी राम में पीएसी गेट से रामलीला मैदान की तरफ जाने वाली सड़क भी कंक्रीट की बनेगी। इस सड़क पर 36 लाख रुपये खर्च होंगे। 

नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चन्द्र का कहना है कि कमोवेश सभी वार्डों में विकास कार्य कराने का प्रयास है। सीसी सड़क और नाली निर्माण पर जोर है। सीसी सड़क का बारिश में कम नुकसान होता है।  

अलाव के लिए 14 लाख की लकड़ी खरीदेंगे
ठंड को देखते हुए विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाने को लेकर नगर निगम सूखी लकड़ी की खरीदारी भी करेगा। निगम प्रशासन ने 14 लाख रुपये कीमत की लकड़ी की खरीदारी करेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें