Gorakhpur News: राप्ती का जलस्तर बढ़ने से बेला-कतरारी मार्ग पर चढ़ा पानी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: -आवागमन में बढ़ी परेशानी, बेलीपार बाजार, स्कूल और बैंक जाने वाले लोगों को हो रही

Gorakhpur News: राप्ती का जलस्तर बढ़ने से बेला-कतरारी मार्ग पर चढ़ा पानी

Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद कौड़ीराम विकास खंड के अंतर्गत बेला-कतरारी संपर्क मार्ग पर राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी चढ़ गया है। सड़क पर पानी आने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, राप्ती का जलस्तर लगातार बढ़ने से सड़क के कई हिस्सों पर पानी फैल गया है। पानी के बीच से होकर छोटे-बड़े वाहनों को गुजरना पड़ रहा है। इससे हादसे की आशंका भी बनी हुई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है।बता दें कि मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

इसी रास्ते से ग्रामीण जिला मुख्यालय, स्वास्थ्य केंद्र,बेलीपार बाजार, स्कूलों और बैंकों सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। सड़क पर पानी भरने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलस्तर पर नजर रखने तथा मार्ग पर आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: राप्ती का जलस्तर बढ़ने से बेला-कतरारी मार्ग पर चढ़ा पानी