शाम के सुरुर के ‘धुरंधर’ तो यहां रोज खोल रहे हैं ‘होर्मुज’

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव के कारण तेल संकट बढ़ रहा है। इसी बीच, हॉर्मुज़ सिंगल माल्ट स्कॉच विस्की की लोकप्रियता बढ़ी है। इसकी 18 साल पुरानी प्रीमियम श्रेणी की डिमांड में वृद्धि हो रही है। गोरखपुर में नई व्हिस्की धुरंधर भी चर्चा में है और इसकी कीमत सामान्य व्हिस्की से कम है।

शाम के सुरुर के ‘धुरंधर’ तो यहां रोज खोल रहे हैं ‘होर्मुज’

अजय श्रीवास्तव गोरखपुर। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव से बढ़ रहे तेल संकट के बीच फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य सुर्खियों में है। तो वहीं धुरंधर फिल्म भी विभिन्न वजहों से चर्चा के बीच कमाई के नये रिकार्ड बना रही है। लेकिन ‘हॉर्मुज़’ और ‘धुरंधर’ शराब के शौकिनों के बीच शाम के सुरुर को लेकर भी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि होर्मुज भले ही नहीं खुल रहा हो लेकिन शराब के शौकिन शाम को हॉर्मुज़ सिंगल माल्ट जरूर खोल रहे हैं।हॉर्मुज़ सिंगल माल्ट स्कॉच विस्की दुनिया में शराब के शौकिनों के बीच लोकप्रिय है।

वर्तमान में इसके नाम को लेकर शौकिनों में क्रेज है। 18 साल पुराना संस्करण एक प्रीमियम श्रेणी का पेय खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण चर्चा में है। वर्तमान में विदेशों से मंगाई जाने वाली शराब को लेकर दिक्कत है। लेकिन शौकीन इसे स्वाद और क्रेज के चलते मंगा रहे हैं। इसी तरह गीडा स्थित डिस्टिलरी प्लांट द्वारा लांच नई व्हिस्की धुरंधर की भी खूब चर्चा है। गोरखपुर की ज्यादातर शराब की सभी दुकानों में इसका डिस्प्ले किया गया है। दुकानदारों का कहना है कि नई व्हिस्की होने के चलते लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत भी सामान्य व्हिस्की से काफी कम है।कोविड के समय चर्चा में थी कोरोना बियरमैक्सिको की कोरोना बियर भी कोविड काल से सुर्खियों में है। कोरोना (कोविड 19) वायरस की मार से जूझ रहे लोग कोरोना बियर के नाम से चौंक रहे थे। हालांकि बियर का इस वायरस से कोई संबंध नहीं है। शराब के कारोबारियों की माने तो कोविड काल के बाद से इस बियर की डिमांड में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि स्पैनिश भाषा में कोरोना का अर्थक मुकुट होता है। बियर का लोगों भी सूर्य के प्रभामंडल से प्रेरित है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।