Gorakhpur News: देवरिया बाईपास फोरलेन पर छुट्टा पशुओं का आतंक
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: खोराबार क्षेत्र के देवरिया बाईपास फोरलेन पर छुट्टा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। राहगीर परेशान हैं और हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की तरफ से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। रात होते ही स्थिति और गंभीर हो जाती है। कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के (जंगल सिकरी खोराबार वार्ड नम्बर 6) देवरिया बाईपास फोरलेन पर आए दिन छुट्टा पशुओं का जमावड़ा हो रहा है। ऐसे में राहगीर परेशान हो रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि छुट्टा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार नगर निगम विभाग की ओर से इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। रात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने कार्रवाई की मांग की है।

