
बदला ट्रेंड, अब शादी से पहले गहने-नकदी लेकर भाग रही युवती
Gorakhpur News - -किशोरों अवस्था की तुलना में युवती के भागने के मामले बढ़े आकर घर छोड़ने के मामले अधिक सामने आते थे, वहीं अब बालिग युवतियां शादी तय होने के बाद या शा आ
बालिग होने की वजह से केस दर्ज करने में आनाकानी करती है पुलिस गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पहले जहां बहकावे में आकर नाबालिग किशोरियों के घर छोड़ने के मामले अधिक सामने आते थे, वहीं अब बालिग युवतियां शादी तय होने के बाद या शादी से ठीक पहले घर से गहने और नकदी लेकर फरार हो रही हैं। ऐसे मामलों की संख्या बीते समय में बढ़ी है, जिससे परिजन और पुलिस दोनों असमंजस में हैं। उधर, इस तरह के मामलों में पुलिस लड़की के बालिग होने के कारण केस दर्ज करने में आनाकानी करती है। पुलिस का तर्क है कि यदि युवती अपनी मर्जी से गई है तो अपहरण या बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज करना कानूनी रूप से कठिन हो जाता है।
ऐसे में परिजनों को न्याय के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेना पड़ता है। समाजशास्त्रियों महेंद्र सिंह का मानना है कि सोशल मीडिया, मोबाइल और बदलती सोच ने इस तरह के मामलों को बढ़ावा दिया है। वहीं, कानून विशेषज्ञों का कहना है कि यदि गहने और नकदी की बरामदगी से जुड़े ठोस सबूत हों तो चोरी या धोखाधड़ी की धाराओं में कार्रवाई संभव है। फिलहाल, यह बदला हुआ ट्रेंड परिवारों के लिए चिंता का विषय बन गया है और पुलिस-प्रशासन के सामने भी एक नई चुनौती के रूप में उभर रहा है। केस एक 18 जून को एम्स इलाके से एक युवती घर से एक लाख रुपये व गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन बालिग होने की वजह से खास कार्रवाई नहीं हुई। केस दो जून में शादी के एक दिन बाद तुर्कमानपुर से महिला प्रेमी संग फरार हो गई। वह अपने साथ 25 लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हुई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




