ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपांच हजार रुपए घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

पांच हजार रुपए घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निवारण टीम ने राजस्व निरीक्षक को पांच हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा। राजस्व निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत सिकरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराई गई...

पांच हजार रुपए घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 07 Dec 2018 08:54 PM
ऐप पर पढ़ें

भ्रष्टाचार निवारण टीम ने राजस्व निरीक्षक को पांच हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा। राजस्व निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत सिकरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराई गई है।

बांसगांव थाना क्षेत्र के बड़ावन निवासी राजस्व निरीक्षक कमर आलम खजनी तहसील के खजुरी के राजस्व निरीक्षक है। घूस मांगने की शिकायत के बाद गुरुवार को तीन बजे गोरखपुर से पहुंची भ्रष्टाचार निवारण टीम ने सिकरीगंज थाना क्षेत्र के दुघरा चौराहे पर उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया।

सिकरीगंज के जिगनी गांव निवासी शिकायतकर्ता रामदीन ने बताया कि जमीन पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक से बार बार कहा जा रहा था। वह पांच हजार रुपये घूस मांग रहे थे। रामदीन ने भ्रष्टाचार निवारण टीम गोरखपुर से इसकी शिकायत की। गुरुवार को टीम ने राजस्व निरीक्षक को पांच हजार का घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। भ्रष्टाचार निवारण टीम गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक जगदीश पांडेय, अशोक कुमार सिंह, चंद्रेश यादव, शैलेंद्र कुमार राय, चंद्रभान मिश्रा, ने आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया और घूसखोर राजस्व निरीक्षक को धर दबोचा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें