Gorakhpur News: उप आवास आयुक्त डॉ. अनिल कुमार सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
Gorakhpur News: गोरखपुर में 31 अगस्त को उप आवास आयुक्त डॉ. अनिल कुमार सेवानिवृत्त हुए। उनकी विदाई समारोह में परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सम्पति प्रबंधक कृष्ण मोहन ने उन्हें सम्मानित किया। समारोह में उनके कार्यों की सराहना की गई और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के गोरखपुर जोन में तैनात उप आवास आयुक्त डॉ. अनिल कुमार 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर गोरखपुर के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित हुआ। परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सम्पत्ति प्रबंध कार्यालय गोरखपुर/गोण्डा में तैनात सम्पत्ति प्रबंधक कृष्ण मोहन ने डॉ. अनिल कुमार को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित कर स्मृति चिह्न भेंट किया। अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. अनिल कुमार के कार्यकाल और सेवाओं को याद किया। उन्होंने उनके कार्यों और व्यवहार की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जोन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक इन्द्रासन विश्वकर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।


