ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरनाली विवाद में रिटायर रेलकर्मी की पीट कर हत्या

नाली विवाद में रिटायर रेलकर्मी की पीट कर हत्या

गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव में मंगलवार की शाम को नाली के विवाद में रिटायर रेलकर्मी की पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। देर रात मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस...

नाली विवाद में रिटायर रेलकर्मी की पीट कर हत्या
सरहरी हिन्दुस्तान संवाद,गोरखपुरWed, 30 Dec 2020 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव में मंगलवार की शाम को नाली के विवाद में रिटायर रेलकर्मी की पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। देर रात मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मृतक के बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

वारदात
-गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव में मंगलवार की शाम हुआ था विवाद
-पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया हत्या व बलवा का केस

करमौरा गांव निवासी मृतक 61 वर्षीय जीतन सिंह रेलवे से रिटायर है। उनके छोटे बेटे हरिकेश ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मंगलवार की शाम तकरीबन सात बजे नाली के विवाद मे एक पक्ष के लोगो ने लामबन्द होकर मारपीट करने लगे। मारपीट में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए गोरखनाथ क्षेत्र के के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। गुलरिहा पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों विरेन्द्र सिंह, जयविजय सिंह, जनमेजय सिंह, सोनू सिंह एवं रणजीत सिंह के खिलाफ धारा 147, 148, 323 व 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। उधर, बुधवार को पोस्टमार्टम के शव मिलने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह तीन बेटे और दो बेटियों के पिता थे। 
समाधान दिवस में दिया था प्रार्थना पत्र
मृतक के पुत्र ने तहरीर मेंबताया है कि दो माह पूर्व आरोपित घर के पीछे स्थित नाली को तोड़ दिए थे। जिसका विरोध करने पर वह घर की महिलाओं के साथ मारपीट किए थे। शनिवार को थाने पर समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र उनके पिता ने दिया था। सोमवार को हल्का लेखपाल भूमि की पैमाइश कर स्थिति स्पष्ट कर दी। इसके बावजूद वह मानने को तैयार नहीं हुए। 
पिता की मौत पर घर आ रहा बेटा भी मार्ग दुर्घटना में घायल
मृतक जीतन सिंह का दूसरे नंबर का बेटा राजू सेना में जवान है। वह झारखण्ड में तैनात है। पिता की मौत की खबर पर वह रात में ही कार से घर आने के लिए निकल लिए। रास्तें में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सेना के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें