देश बहुसंख्यक समाज की इच्छाओं के अनुसार चलेगा: जस्टिस शेखर कुमार यादव

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट से सेवानिवृत जस्टिस शेखर यादव ने एक बार फिर

देश बहुसंख्यक समाज की इच्छाओं के अनुसार चलेगा: जस्टिस शेखर कुमार यादव

गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट से सेवानिवृत जस्टिस शेखर यादव ने एक बार फिर दोहराया कि देश बहुसंख्यक समाज की इच्छाओं के अनुसार चलेगा। वे यहां विश्व हिन्दू परिषद के विधिक प्रकोष्ठ के दो दिवसीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि वे अपने इस दावे पर अडिग है। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें दबाने की कोशिश की लेकिन वह विचलित नहीं हुए।मीडिया से मुखातिब शेखर कुमार यादव ने कहा कि हिन्दू कभी कट्टरपंथी नहीं रहा लेकिन समान नागरिक संहिता वर्तमान की संवैधानिक आवश्यकता है। देश एक है, संविधान एक है तो क़ानून एक क्यों नहीं है? हिन्दुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यक के अनुसार ही देश चलेगा।

उन्होंने कहा कि जिस हिन्दू और सनातन में नारी को हमारे यहां देवी का दर्जा दिया जाता है। आप उसका निरादर नहीं कर सकते हैं। आप यह नहीं कह सकते हैं कि हमारे यहां तो चार पत्नियां रखने का अधिकार है, हमारे यहां तो हलाला का अधिकार है, हमारे यहां तो तीन तलाक़ बोलने का अधिकार है। अब ये प्रथाएं अब नहीं चलेंगी। ऐसे लोग को जो गलत बात करते हैं, जो स्त्रियों का अपमान करते हैं, जो रुढ़ीवादी हैं, जो विवेक शून्य हैं, जो कट्टरपंक्षी हैं उन्हें कठमुल्ला कहना गलत नहीं है। विद्वान को पंडित कहा जाता है लेकिन जब वही पंड़ित गलत काम करता है पोगा पंडित कहा जाता है। एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरा राजनीति से कोई लेना देना नहीं लेकिन हिन्दुत्व को मानने वाला और सनातन का सम्मान लेने वाला हूं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।