जर्जर सड़क-नाली को लेकर फूटा आक्रोश, नारेबाजी
Gorakhpur News - गोरखपुर के विष्णुपुरम मोहल्ले के नागरिकों ने मंगलवार को नगर निगम के सामने जर्जर सड़क और नाली के निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाया और मानसून में जलभराव की संभावना के लिए चिंता जताई। नागरिकों ने तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता वार्ड नंबर 64 के विष्णुपुरम मोहल्ले के नागरिकों ने मंगलवार को नगर निगम पहुंचकर जर्जर सड़क और नाली को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नागरिकों ने कहा कि अधिकारियों की तरफ से टेंडर और निर्माण कार्य को लेकर लगातार झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। सड़क निर्माण नहीं हुआ तो मानसून में फिर कॉलोनी के लोग डूबेंगे।विष्णुपुरम कल्याण समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नालियों का निर्माण तो कर दिया गया है, किन्तु सड़क निर्माण अब तक न होने से स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है। विशेष रूप से गली संख्या 8 एवं उससे जुड़ी गली संख्या 10 के लिंक रोड पर नाली सड़क से लगभग एक मीटर ऊंची बना दी गई है, जिससे मानसून में जलभराव की संभावना है।
इससे तीन दर्जन से अधिक परिवार सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। नागरिकों ने टेंडर हो चुके सड़क और नाली का निर्माण तत्काल शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शेषनाथ सोनी, महिला उपाध्यक्ष इंद्रावती शर्मा, दिनेश कुमार सिंह, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, रौनक शुक्ला, अमर सिंह, हरिशचंद्र श्रीवास्तव, गौतम सिंह, रामदरश पांडे आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


