सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - रानीडीहा स्थित शंकर नगर कालोनी के निवासियों ने जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों का आरोप है कि नाली का पानी ओवर फ्लो होकर खाली जमीन में जमा हो रहा है, जिससे कीड़े मकोड़े का प्रकोप हो सकता है। नगर निगम से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, प्रदर्शन

खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। रानीडीहा स्थित शंकर नगर कालोनी के लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन करके जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। नागरिकों का आरोप है कि नाली के पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिससे नाली का पानी ओवर फ्लो होकर बगल के खाली जमीन में एकत्र रहा है। जिससे कीड़े मकोड़े का प्रकोप होने की संभावना बनी हुई है। कालोनी के लोगों का कहना है कि नगर निगम के जिम्मेदारों को कई बार फोन किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कालोनी महेश्वर प्रसाद शास्त्री का कहना है कि पानी निकासी के लिए 10 दिन पहले नगर निगम से नाली बना दी गई।

लेकिन ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं की गई। विरोध करने वालों में मनीष श्रीवास्तव, शिवपूजन, चंद्रशेखर सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अनामिका एवं भुपेंद्र पांडेय आदि प्रमुख रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।