हांसूपुर में भी गंदगी, गंदे पानी से मोहल्लेवासी परेशान
गोरखपुर के वार्ड संख्या 69 के हांसूपुर मोहल्ले के नागरिक गंदगी और दूषित जलापूर्ति से परेशान हैं। गर्मी में पानी की कमी और संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। पार्षद लाली गुप्ता ने नगर निगम अधिकारियों की उपेक्षा पर नाराजगी जताई है और समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। वार्ड संख्या 69 श्रीराम चौक के हांसूपुर मोहल्ले के नागरिक गंदगी, कचरा-मलबा न उठाए जाने, गंदे पानी और खराब स्ट्रीट लाइटों के न बदले जाने से परेशान हैं। कई घरों में दूषित जलापूर्ति से पीने के पानी का संकट खड़ा है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक भीषण गर्मी में दूषित जलापूर्ति से संक्रामक रोग फैल सकता है लेकिन न पार्षद सुन रहे न नगर निगम के अधिकारी। उधर पार्षद लाली गुप्ता ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों की उपेक्षा मुख्यमंत्री और पार्षद का नाम खराब कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि नगर निगम सदन की बैठक में पूरे मामले को जोर शोर से उठाएंगी।
कहा कि जलकल और पथ प्रकाश विभाग से जल्द जांच कराकर समस्या दूर करने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


