Gorakhpur News: स्मार्ट सिटी को साइबर हमलों से बचाएगा एमएमएमयूटी का एआई मॉडल
Gorakhpur News: ब्लॉकचेन और एआई को मिलाकर तैयार किया नया सुरक्षा मॉडल ट्रैफिक सिग्नल, स्मार्ट मीटर और

Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। स्मार्ट सिटी में लगे इंटरनेट से जुड़े हजारों उपकरणों को साइबर हमलों से बचाने के लिए एमएमएमयूटी के शोधकर्ताओं ने सुरक्षा मॉडल तैयार किया है। इसमें ब्लॉकचेन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।
सुरक्षा मॉडल का उद्देश्य
इस मॉडल को विकसित करने का उद्देश्य स्मार्ट सिटी में एक उपकरण से दूसरे उपकरण तक पहुंचने वाले डेटा को सुरक्षित रखना है। एमएमएमयूटी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के शोधकर्ता प्रो. सीपी सिंह, प्रो. आर. यमागंती और प्रो. एलएस उमराव ने यहा मॉडल तैयार किया है। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय जर्नल पीर-टू-पीर नेटवर्किंग एंड एंड एप्लिकेशंस में प्रकाशित हुआ है, जो स्कोपस में जर्नल में शामिल है। शोधकर्ताओं ने बताया कि स्मार्ट सिटी में ट्रैफिक सिग्नल, स्मार्ट मीटर, सीसीटीवी कैमरे, सेंसर और कई दूसरी सेवाएं इंटरनेट के जरिए एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। ये आधुनिक यंत्र लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। ऐसे में किसी नेटवर्क में सेंध लगने पर डेटा चोरी होने के साथ जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो जाती हैं। इसे देखते हुए ब्लॉकचेन के साथ एआई की एक विशेष तकनीक को जोड़कर सुरक्षा का मॉडल तैयार किया गया है। ब्लॉकचेन की मदद से डेटा में छेड़छाड़ को रोका और उसकी विश्वसनीयता बनाए रखा गया है। वहीं, एआई आधारित मॉडल नेटवर्क में मौजूद गतिविधियों को समझने और सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा।
क्वांटम-प्रेरित एआई तकनीक
अध्ययन में क्वांटम-प्रेरित एआई तकनीक को भी शामिल किया गया है। क्योंकि, क्वांटम कंप्यूटिंग से प्रेरित गणना के तरीकों का उपयोग एआई मॉडल को अधिक प्रभावी बनाने के लिए होता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि यह मॉडल भविष्य में स्मार्ट ट्रांसपोर्ट, बिजली व्यवस्था, स्मार्ट मीटर और दूसरी डिजिटल नगर सेवाओं की सुरक्षा में अहम साबित हो सकता है। कारण, दुनियाभर में इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है।
साइबर सुरक्षा की चुनौती
कोट
साइबर सुरक्षा पूरी दुनिया के लिए चुनौती है। यह अध्ययन साइबर सुरक्षा के लिए अहम साबित होगा। एआई की मदद से इस पर काबू पाया जा सकेगा। टीम ने ब्लॉकचेन और एआई का इस्तेमाल कर इसे ज्यादा विश्वसनीय बनाया है। निश्चित तौर पर यह साइबर सुरक्षा में मददगार साबित होगा।
प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा, कुलपति, एमएमएमयूटी

