Gorakhpur News: फातिमा हास्पिटल के पास नाले से गोवंश रेस्क्यू

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में फातिमा हास्पिटल के पास एक खुले नाले में निराश्रित गोवंश गिर गया। पशु कल्याण अधिकारी के निर्देश पर काऊ कैचिंग टीम ने उसे रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया कि नाले में अब तक स्लैब नहीं डाला गया है, जिससे पहले भी कई गायें गिर चुकी हैं।

Gorakhpur News: फातिमा हास्पिटल के पास नाले से गोवंश रेस्क्यू

Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। फातिमा हास्पिटल के पास खुले नाले में निराश्रित गोवंश गिर गया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राबिन चंद्रा के निर्देश पर पहुंची काऊ कैचिंग की टीम ने निराश्रित गोवंश को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू टीम के दीपक यादव, रमेश और वाहन चालक अजय ने काफी मशक्कत से गाय का नाला से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि गहरे नाले से सकुशल निराश्रित गोवंश को निकाला काफी मुश्किल भरा होता है। इसके लिए जरूरी क्रेन या हाइड्रा जैसे संशाधन की आवश्यकता है। उधर स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया कि नाले कर स्लैब अब तक नहीं रखा गया जबकि पिछले दो माह में पांच बार यहां निराश्रित गोवंश गिर चुके हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: फातिमा हास्पिटल के पास नाले से गोवंश रेस्क्यू