साइबर सिक्योरिटी सहित कई स्वयं पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि कल

Feb 15, 2026 02:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - - डीडीयू के विद्यार्थियों के लिए स्वयं कोर्स है अनिवार्य गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता दीनदयाल उपाध्याय

साइबर सिक्योरिटी सहित कई स्वयं पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि कल

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वयं पोर्टल के माध्यम से संचालित सेमेस्टर-सेकेंड (एसईसी) एवं सेमेस्टर-फोर्थ (एईसी) पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इंटरनेट क्राइम्स एंड साइबर सिक्योरिटी तथा योग एंड पॉजिटिव साइकोलॉजी फॉर मैनेजिंग करियर एंड लाइफ पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। विवि के मुताबिक सेमेस्टर-सेकेंड (एसईसी-स्नातक स्तर) के तहत इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस, मोबाइल एंड वायरलेस कम्युनिकेशन (हिंदी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड ओपन सोर्स टूल्स फॉर टीचिंग लर्निंग एक्सीलेंस, एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन स्किल्स, इंग्लिश लैंग्वेज फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं।

प्रशासन ने बताया कि इंडियन इकोनॉमी: सम कंटेम्पररी पर्सपेक्टिव्स और इंग्लिश लैंग्वेज फॉर कम्पेटिटिव एग्जाम सहित कुछ पाठ्यक्रमों की पंजीकरण तिथि पूर्व में ही समाप्त हो चुकी है। इस बार विश्वविद्यालय द्वारा इन स्वयं पाठ्यक्रमों को निर्धारित शैक्षणिक क्रेडिट के अंतर्गत अनिवार्य किया गया है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को बहुआयामी ज्ञान एवं कौशल से जोड़ना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। स्वयं के नोडल अधिकारी प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में सभी विभागाध्यक्षों, मेंटर्स एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों का पंजीकरण संबंधित पाठ्यक्रमों में 16 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;