721 करोड़ की सीवरेज लाइन परियोजना के लिए री-टेंडर

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - नगर निगम के 17 वार्डों के 44 हजार घरों को सेप्टिक टैंक से मिलेगी मुक्ति

721 करोड़ की सीवरेज लाइन परियोजना के लिए री-टेंडर

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर सीवरेज योजना (जोन ए 3) के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय ने गुरुवार को री-टेंडर की प्रक्रिया शुरू की। 721 करोड़ 40 लाख 41 हजार रुपये की इस योजना के लिए ऑनलाइन निविदा 02 मई तक जमा की जा सकती है। इस योजना के माध्यम से 17 वार्डों के 43604 घरों को सेप्टिक टैंक से मुक्ति दिलाई जाएगी। इससे 195947 की आबादी सीधे लाभान्वित होगी। उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि परियोजना का टेंडर निकाला गया था लेकिन तकनीकी बिड में सिर्फ एक ही फर्म चयनित हुई। इसलिए पुन: टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है।परियोजना

के तहत गोड़धोइया नाला के कैचमेंट एरिया के 17 वार्डों में 342.19 किलोमीटर लम्बाई में सीवर लाइन डाली जाएगी। सीवर लाइन के जरिए इन घरों से निकलने वाला सीवेज गोड़धोइया नाला परियोजना में निर्माणाधीन 38 एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ट्रीट होगा। उसके बाद गोड़धोइया नाला के अंतिम प्रस्थान बिंदू रामगढ़झील में जाकर मिलेगा। इस लाइन में दो स्थानों पर 37.50 एमएलडी 27 एमएलडी का सीवेज पम्पिंग स्टेशन का निर्माण होगा। इसके अलावा 1060 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट भी इंस्टॉल होगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।