
रेलवे में संरक्षा एवं आधुनिक तकनीक पर हुआ मंथन
Gorakhpur News - पूर्वोत्तर रेलवे यांत्रिक कारखाना में आरडीएसओ की तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रेल संरक्षा और आधुनिक कोच तकनीक पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बोगी रखरखाव, एयर ब्रेक सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता पर जानकारी साझा की। विभिन्न कोचिंग डिपो के अधिकारी और कर्मचारी भी इस कार्यशाला में शामिल हुए।
यांत्रिक कारखाना में आरडीएसओ की तकनीकी कार्यशाला गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे यांत्रिक कारखाना में रोलिंग स्टॉक के रखरखाव से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तकनीकी मुद्दों पर शुक्रवार को विशेष तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारंभ मुख्य कारखाना प्रबन्धक/यांत्रिक कारखाना सुनील कुमार शर्मा ने किया। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के विशेषज्ञ टीम ने रेल संरक्षा तथा आधुनिक कोच तकनीक पर विस्तृत जानकारी साझा की। आरडीएसओ. की नॉलेज- शेयरिंग पहल के तहत, रोलिंग स्टॉक वर्टिकल के अन्तर्गत तकनीकी कार्यशाला की एक सीरीज आयोजित की जा रही है। सत्र के आरम्भ में आरडीएसओ. के निदेशक/वीजीडी ओमकार नाथ सिंह ने बोगी रखरखाव, स्प्रिंग डैम्पर एवं कंट्रोल आर्म की तकनीकी बारीकियों पर प्रकाश डाला।
इस दौरान सी.बी.सी. कपलर की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया। आधुनिक ट्रेनों की तकनीक पर चर्चा करते हुए निदेशक (ब्रेक) सुधीर सिंह ने वंदे भारत तथा एलएचबी. ट्रेनों में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक एयर ब्रेक सिस्टम एवं डब्ल्यू.एस.पी. तकनीक पर विशेष व्याख्यान दिया। इसके अतिरिक्त, एडीई. (मानक) एपी. सिंह ने सीटीआरबी. तथा निदेशक (एस.एस.) अनुराग मलिक ने एफएसडीएस. एवं एफडीएसएस. जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने कोचों के रखरखाव में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और उनके तत्काल समाधान (ट्रबलशूटिंग) पर विस्तृत की गई। इस कार्यशाला में यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर एवं इज्जतनगर तथा पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न कोचिंग डिपो के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




