
प्रेमी के घरवालों ने दुष्कर्म पीड़िता को पीटा, दोनों पक्षों की तहरीर पर केस
Gorakhpur News - गुलरिहा क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी युवक के परिवार ने मारपीट कर घर से भगा दिया। युवक के घर से जाने के बाद पीड़िता को उसके परिवार वालों ने लाठी-डंडे से पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत...
गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को आरोपित युवक के घरवालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता आरोपित युवक के साथ उसके घर पर रहने गई थी। दो दिन बीतने के बाद अचानक युवक घर छोड़कर कहीं चला गया, जिसके बाद उसके घर वालों ने पीड़िता की पिटाई करके भगा दिया। युवक की मां ने भी पीड़िता के खिलाफ मारपीट की तहरीर पुलिस को दी। गुलरिहा पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला अपने पति व बच्चे को छोड़कर गुलरिहा क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहती थी।

इसी बीच खुटहन खास निवासी अमित निषाद से नजदीकी संबंध हो गए। करीब दो माह पूर्व युवक जब महिला के साथ रहने से इन्कार दिया तो उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराकर पीड़िता ने जेल भेजवा दिया। बाद में खुद ही जमानत कराकर उसे छुड़वाई और युवक के साथ घर रहने चली गई। दो दिनों तक युवक महिला के साथ रहा और बुधवार की सुबह बिना बताए कहीं चला गया। आरोप है कि युवक के घर से जाते ही उसके पिता रामदास, मां शीतल, भाई अरुन, दामाद दगली प्रसाद, बहन प्रीति व पूजा और बुआ आरती लाठी डंडे से बुरी तरह मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। वहीं युवक के मां का आरोप है कि बेटे के जेल जाने के बाद महिला जबरन घर में घुसने का प्रयास कर रही थी, मना करने पर बेटी स्नेहा को गाली देते हुए घर में घुसकर मारपीट की और घर में रखा सामान तोड़कर आत्महत्या करने की धमकी दी। गुलरिहा पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




