12वीं की छात्रा से गन्ने के खेत में रेप, बेहोशी की हालत में छोड़ा
एक किशोरी को एक हैवान मुंह दबा कर गन्ने के खेत में खींच ले गया। रेप करने के बाद बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया। किशोरी के घर नहीं लौटने पर खोजने निकली मां ने बेटी की हालत देखी तो आवाक रह गई।...
एक किशोरी को एक हैवान मुंह दबा कर गन्ने के खेत में खींच ले गया। रेप करने के बाद बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया। किशोरी के घर नहीं लौटने पर खोजने निकली मां ने बेटी की हालत देखी तो आवाक रह गई। होश में आने पर किशोरी ने मां को आपबीती बताई।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गांव की 16 वर्षीय किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। पशुओं को चारा काटने के लिए शनिवार शाम घर से कुछ दूरी पर खेत में गई। किशोरी पर नजर गड़ाए गांव का एक अधेड़ पीछे से पहुंच गया। खेत में अकेला पाकर किशोरी का मुंहबंद कर गन्ने के खेत में खींच ले गया। जोर जबरदस्ती से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़ फरार हो गया।
कुछ देर बाद किशोरी की मां खोजती हुई पहुंची तो बेटी की हालत देख आवाक हो गई। होश में आने पर किशोरी ने मां को आपबीती बताई। पति के अगले दिन घर पहुंचने पर उसने बेटी के साथ थाने पहुंच गांव के रणजीत राय के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।