ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरगोरखपुर में 12 साल की दिव्‍यांग बच्‍ची के साथ रेप की कोशिश

गोरखपुर में 12 साल की दिव्‍यांग बच्‍ची के साथ रेप की कोशिश

गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात 12 वर्ष की किशोरी के साथ गांव के ही 35 वर्षीय युवक ने रेप का प्रयास किया। किशोरी बोल नहीं सकती है। उसके प्रतिरोध पर युवक भागा और लोगों को...

गोरखपुर में 12 साल की दिव्‍यांग बच्‍ची के साथ रेप की कोशिश
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 07 Jun 2017 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात 12 वर्ष की किशोरी के साथ गांव के ही 35 वर्षीय युवक ने रेप का प्रयास किया। किशोरी बोल नहीं सकती है। उसके प्रतिरोध पर युवक भागा और लोगों को जानकारी हुई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की मां ने गांव के अरविन्द कुमार यादव के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ अरविन्द ने मंगलवार की रात में रेप का प्रयास किया। पुलिस ने अरविन्द के खिलाफ 376, 511 व 7/8 पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। घटना के बाद अरविन्द है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें