ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुररामलीला मंचन 3 से, 21 को होगा श्री राम का राज्याभिषेक

रामलीला मंचन 3 से, 21 को होगा श्री राम का राज्याभिषेक

गोरखपुर। निज संवाददाता श्री श्री रामलीला समिति, बर्डघाट द्वारा 156वें वर्ष रामलीला मंचन...

रामलीला मंचन 3 से, 21 को होगा श्री राम का राज्याभिषेक
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरThu, 23 Sep 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। निज संवाददाता

श्री श्री रामलीला समिति, बर्डघाट द्वारा 156वें वर्ष रामलीला मंचन 3 अक्तूबर से शुरू होगा। इस बार सभी आयोजन बर्डघाट रामलीला मैदान में ही होंगे। मंचन में 15 अक्तूबर को रावण वध होगा। 20 को राम-भरत मिलाप व 21 अक्तूबर को भगवान राम का राज्याभिषेक किया जाएगा।

बर्डघाट रामलीला समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल व महामंत्री अनूप अग्निहोत्री ने बताया कि 3 अक्तूबर को भूमि पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। मंचन कार्यक्रम हर दिन रात्रि 8 बजे से शुरू होगा। रावण वध 15 अक्तूबर को ही हो जाएगा। पूर्णिमा तिथि पर राज्याभिषेक की परंपरा रही है। पूर्णिमा तिथि 20 अक्तूबर की रात्रि लगेगी। इसे देखते हुए 20 को राम-भरत मिलाप का मंचन और 21 को श्री राम का राज्याभिषेक होगा।

लगातार दूसरे साल घंटाघर में नहीं होगा कार्यक्रम

कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए लगातार दूसरे साल घंटाघर चौराहे पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। पहले भरत मिलाप और राम का राज्याभिषेक का मंचन घंटाघर में ही होता था। वहीं मंच लगाया जाता था। रामलीला मैदान के निर्माणाधीन होने और कोरोना प्रोटोकॉल के कारण पिछले वर्ष सभी कार्यक्रम सर्राफा भवन में आयोजित किए गए थे।

निर्माणाधीन है बर्डघाट रामलीला मैदान

बर्डघाट रामलीला मैदान, जिसमें रामलीला मंचन होना है वह निर्माणाधीन है। पर्यटन विभाग वहां सुंदरीकरण करा रहा है। ज्यादातर कार्य अंतिम चरण में है। मंच, पीछे के दो ग्रीन रूम, हाल, टॉयलेट ब्लॉक, चारदीवारी और गेट का काम पूरा हो चुका है। गेट पर पत्थर लगाने, फर्श का काम और डिजाइन समेत कुछ ही काम शेष रह गए हैं, वे भी अंतिम चरण में हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि वे चाहते हैं कि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों रामलीला से पहले हो जाए।

रामलीला मंचन का विवरण

3 अक्तूबर को शिव सती संवाद, नारद मोह, मनुसतरूपा, रावण जन्म

4 अक्तूबर को पृथ्वी पुकार, राम जन्म, मुनि आगमन, ताड़का वध

5 अक्तूबर को अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन, धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद

6 अक्तूबर को श्री राम बारात

7 अक्तूबर को श्रीराम वन यात्रा

8 अक्तूबर को निषाद मिलन, श्रीराम-केवट संवाद, रामजी का चित्रकुट आना, भरत-माता कौशल्या संवाद

9 अक्तूबर को भरत जी का चित्रकुट प्रस्थान, राम-भरत मिलन एवं संवाद, चरण पादुका लेकर वापस अयोध्या लौटना

10 अक्तूबर को शूपर्णखा नासिका भेदन, खर दूषण वध, सीता हरण, श्रीराम का शबरी आश्रम में प्रवेश

11 अक्तूबर को श्रीराम हनुमान मिलन, सुग्रीव मिलन, बालि वध, सीताजी की खोज में बंदरों का प्रस्थान

12 अक्तूबर को हनुमान-जामवंत संवाद, लंका में प्रवेश, सीता-हनुमान संवाद, लंका दहन

13 अक्तूबर को श्रीराम-हनुमान संवाद, रामेश्वर स्थापना, अंगद-रावण संवाद

14 अक्तूबर को लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, श्री राम की प्रलय लीला, कुम्भकर्ण एवं मेघनाथ वध

15 अक्तूबर को हनुमान जी द्वारा उद्धार, अहिरावण वध, राम-रावण युद्ध एवं रावण वध, राजनैतिक उपदेश

20 अक्तूबर को राम-भरत मिलाप

21 अक्तूबर को श्रीराम राज्याभिषेक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें