Gorakhpur News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों में दिखी रचनात्मकता

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: पीपीगंज के परम ज्योति इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने उत्कृष्ट राखियां बनाई और सभी को सम्मानित किया गया। स्कूल की शिक्षिकाएं और प्रबंधन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। राखियां जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी को भेंट की गईं।

Gorakhpur News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों में दिखी रचनात्मकता

Gorakhpur News: पीपीगंज। क्षेत्र के परम ज्योति इंटर कॉलेज, रसूलपुर चकिया में शुक्रवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों से आकर्षक राखियां बनाकर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सोनम, आराध्या, अल्पना, शिखा, श्रेया, सलोनी, दिव्या, नंदिनी, अंजली, आराधना, वैष्णवी और सरिता सहित कई छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक रवि प्रताप सिंह और अध्यापिका किरन सिंह ने बताया कि छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियां जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी आभाष मिश्रा को सौंपी गईं। इस दौरान शिक्षक दीनबंधु सिंह, रीना यादव, इंद्रावती, किरन लता, कविता, रिंकी, सुषमा सहित विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों में दिखी रचनात्मकता