ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरकरोड़ों की जालसाजी में तीन और को उठाया

करोड़ों की जालसाजी में तीन और को उठाया

जालसाजी के आरोप में गुरुवार की सुबह हिरासत में ‌लिए गए प्राइवेट शिक्षक को पुलिस ने देर रात छोड़ दिया। शुरुआती जांच में शिक्षक की कोई भूमिका अभी नहीं मिली है। हालांकि क्राइम ब्रांच ने अभी उन्हें...

करोड़ों की जालसाजी में तीन और को उठाया
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 24 Oct 2020 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

जालसाजी के आरोप में गुरुवार की सुबह हिरासत में ‌लिए गए प्राइवेट शिक्षक को पुलिस ने देर रात छोड़ दिया। शुरुआती जांच में शिक्षक की कोई भूमिका अभी नहीं मिली है। हालांकि क्राइम ब्रांच ने अभी उन्हें क्लीनचिट नहीं दी है। उधर, शुक्रवार को भी टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों से जालसाजी गिरोह से संबंध रखने वाले तीन अन्य युवकों को उठाया है। अब पकड़े गए युवकों की संख्या छह हो गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इनका एक लंबा गिरोह है जिसने लोगों को भूखंड देने का वादा कर करोड़ों रुपये की ऑनलाइन जालसाजी की है। जालसाजी के शिकार देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर तथा गोरखपुर समेत कई जिलों के लोग हैं। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच गोरखपुर ही अब इसका खुलासा करेगी। गुरुवार की सुबह इंजीनियरिंग कॉलेज के भैरोपुर से पकड़े गए तीनों युवकों नें चार दिन पहले ही एक नई कार खरीदी थी। गांव में चर्चा है कि इन युवकों ने जालसाजी की रकम से कई गाड़ियां खरीदी हैं। हालांकि भैरापुर गांव के लोगों को उक्त मकान में रह रहे इन युवकों पर पहले जरा भी शक नहीं हुआ था।

उन्हें पता ही नहीं था कि यहां इतनी बड़ी जालसाजी हो रही है। गांव वाले बताते हैं कि युवक अक्सर घर के अंदर ही रहते थे। लेकिन कई गाड़ियां आती थीं और खड़ी होती थी। कुछ दिन पूर्व युवकों ने नई कार खरीदी थी। उसी कार से वे आते जाते थे। वहीं क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार यह जालसाजी 50 करोड़ से ऊपर की है। लिहाजा पुलिस इसके पर्दाफाश के लिए समय ले रही है।

क्या था मामला

भैरोपुर निवासी एक प्राइवेट शिक्षक के मकान में तीन युवक पिछले दो महीने से किराए पर रह रहे थे। एक युवक पिपराइच इलाके का तो दूसरा नंदानगर का और तीसरा संतकबीरनगर का मूल निवासी है। सभी युवक किराए का कमरा लेकर एक कंपनी बनाए थे। जमीन के नाम पर लोगों से आनलाइन रुपये जमा कराकर फ्राड करते थे। जिसकी शिकायत ठगी के शिकार कुशीनगर के एक व्यक्ति ने वहां के अधिकारियों से की थी। जिसके बाद केस दर्ज कर कुशीनगर व गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही थी। क्रााइम ब्रांच व पुलिस ने गुरुवार की सुबह करीब छह बजे शिक्षक व तीनों युवकों को उठाया था। शिक्षक को टीम ने इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस चौकी पर लाकर छोड़ दिया था। देर रात पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया। टीम ने उक्त मकान से 150 अंगूठा निशान, सैकड़ों चेकबुक, एटीएम कार्ड व पासबुक, लैपटाप, दो बाइक व दो कार बरामद किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें