ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमौसम: पूर्वांचल में मानसून मेहरबान, दो दिन और होगी बारिश

मौसम: पूर्वांचल में मानसून मेहरबान, दो दिन और होगी बारिश

पूर्वी यूपी में मानसून मेहरबान है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश हुई। बुधवार को करीब 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बादलों की मौजदगी की वजह से दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस...

मौसम: पूर्वांचल में मानसून मेहरबान, दो दिन और होगी बारिश
वरिष्ठ संवाददाता,गोरखपुरWed, 10 Jul 2019 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी यूपी में मानसून मेहरबान है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश हुई। बुधवार को करीब 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बादलों की मौजदगी की वजह से दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं एक सिस्टम पूर्वी यूपी में मजबूत हुआ है। इसके कारण 15 जुलाई तक रूक-रूक कर बारिश होने की संभावना है। 

इस महीने के पहले पखवारे में मानसून पूरे शबाब पर है। पंजाब से लेकर पूर्वी यूपी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वी यूपी में यह सिस्टम मजबूत हो गया है। इसके कारण बीते तीन दिनों से मानसून मेहरबान है। सोमवार को 21 मिलीमीटर बारिश हुई। मंगलवार को बारिश ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया। मंगलवार को करीब 145 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार को भी मौसम मेहरबान रहा। आसमान में काले बादल छाए रहे। दिनभर रूक-रूक कर बारिश हुई। बुधवार को करीब 70 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। 

सामान्य से कम रहा दिन में पारा
मानसून की मेहरबानी से महानगरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। रात में तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

अभी और होगी बारिश
मौसम विशेषज्ञ केसी पाण्डेय ने बताया कि पूर्वी यूपी में सिस्टम के मजबूत होने से बारिश और होगी। अगले चार दिनों तक बारिश होगी। इसमें भी शुक्रवार और शनिवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें