ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरमौसम: शुक्रवार से मिल सकती है राहत, झमाझम बारिश के आसार

मौसम: शुक्रवार से मिल सकती है राहत, झमाझम बारिश के आसार

सूरज की तपिश से बेहाल महानगरवासियों को मौसम शुक्रवार से राहत दे सकता है। शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश होगी। इस दौरान ठंडी हवा भी...

मौसम: शुक्रवार से मिल सकती है राहत, झमाझम बारिश के आसार
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरTue, 05 Jun 2018 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

सूरज की तपिश से बेहाल महानगरवासियों को मौसम शुक्रवार से राहत दे सकता है। शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश होगी। इस दौरान ठंडी हवा भी चलेगी।

मौसम विशेषज्ञ केसी पाण्डेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह तेजी से ताकतवर हो रहा है। इसके कारण अगले दो दिनों तक मौसम बेहद गर्म रहेगा। शुक्रवार को इसका असर पूर्वी यूपी पर दिखेगा। इसके कारण बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। जिससे गर्मी से निजात मिलेगी।

सामान्य से तीन डिसे अधिक रहा दिन और रात में पारा

मंगलवार को मौसम बेहद गर्म रहा। आसमान साफ रहा। सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। चिलचिलाती धूप के बीच दिन में पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस(डिसे) अधिक रहा। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 39.8 डिसे रहा। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

इस सीजन में पहली बार रात का तापमान 30 डिसे के नजदीक पहुंचा। मंगलवार को रात में तापमान 29.1 डिसे रहा। यह सामान्य से तीन डिसे अधिक है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो दिन तक पूर्वी यूपी में मौसम ऐसा ही रहेगा। छिटपुट जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें