सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस से पकड़ा रॉड, इसी से गर्म करते थे चाय

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

लाइसेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गोरखपुर, मुख्य संवाददाता हमसफर एक्सप्रेस में इमर्शन रॉड

सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस से पकड़ा रॉड, इसी से गर्म करते थे चाय

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता हमसफर एक्सप्रेस में इमर्शन रॉड से चाय बनाने का मामला प्रकाश में आने के बाद रेलवे एनईआर के सभी बड़े स्टेशनों पर छापेमारी के क्रम में दूसरे दिन शुक्रवार को आईआरसीटीसी और रेलवे की टीम ने सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस से एक इमर्शन रॉड जब्त कर लिया। पकड़े गए रॉड से सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस में चाय बनाने के साथ ही चाय को गर्म भी करते थे। रॉड जब्त करने के साथ ही लाइसेंसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। वहीं, टीम ने कुशीनगर, वैशाली, सप्तक्रांति और हमसफर एक्सप्रेस में भी छापेमारी की ले।आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने 13 मई के अंक में ‘ट्रेन में फिर धड़ल्ले से इमर्शन रॉड से बना रहे जहरीली चाय’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

कंटेनर में चाय गर्म करने की करतूत इसी ट्रेन के एक यात्री ने कैद कर ‘हिन्दुस्तान’ से साझा की थी। खबर में बताया था कि हमसफर एक्सप्रेस में वेंडर इमर्शन रॉड से चाय बना रहे हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।