क्रॉसिंग पर ट्रक खराब होने से बाधित रहा रेल यातायात
चौरीचौरा थाना के पास रेलवे क्रासिंग गेट पर गिट्टी लदी ट्रक खराब हो जाने से गोरखपुर-भटनी मार्ग पर रेल परिचालन एक घंटे तक बंद रहा, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया गया। गेटमैन ने गेट को बंद किया, जिससे दोनों तरफ जाम लगा। लोडेड ट्रक द्वारा गेट के ट्रैक पर बार-बार खराबी होने से ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना के बगल में बाल बुजुर्ग मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 146बी पर गुरुवार कि सुबह 9 बजे गिट्टी लदी ट्रक रेलवे के बीच में खराब हो गई। जिसके चलते गोरखपुर-भटनी मार्ग पर रेल परिचालन एक घंटे तक बंद था। एक घंटे बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद गेटमैन अवनीश कुमार सिंह गेट को बंद किया। चौरीचौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर 02564 वैशाली सुपर फास्ट कोलोन पर खड़ी थी। वह 10:10 मीनट पर डाउन लाइन से देवरिया की तरफ गई। इस दौरान रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया।
गेटमैन के प्रार्थना पत्र आरपीएफ सब इंस्पेक्टर पूनम पाठक ने गिट्टी लदी ट्रक को कब्जे में लिया। पीडब्लू आई राजदेव प्रसाद ने बताया कि विभाग अप लाइन को ठीक करेगा। दस दिन के भीतर तीसरी बार लोडेड ट्रक रेलवे क्रासिंग के गेट के ट्रैक पर खराब हो चुकी है, जिससे ट्रेनें प्रभावित होती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


