रोहिणी तटबंध पर पम्पिंग स्टेशन का निर्माण तेज
पीपीगंज/अकटहवा हिटी। मछली गांव के अलगटपुर में रोहिणी तटबंध पर पम्पिंग स्टेशन का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। इस परियोजना के लिए 57 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। कार्य जून 2027 तक पूरा होगा, जिससे बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और फसलों को जलजमाव से बचाया जा सकेगा।

पीपीगंज/अकटहवा हिटी। कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के मछली गांव स्थित अलगटपुर में रोहिणी तटबंध पर पम्पिंग स्टेशन का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। यह परियोजना पिछले लगभग एक वर्ष से चल रही है। ड्रेनेज खण्ड गोरखपुर द्वारा इस पम्पिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार परियोजना के लिए कुल 57 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें 25 करोड़ रुपये मेकेनिकल कार्य तथा 32 करोड़ रुपये सिविल कार्य के लिए निर्धारित हैं। कार्यदायी संस्था ने जून 25 में निर्माण कार्य शुरू किया था जिसका लक्ष्य जून 2027 तक इसे पूर्ण करना है। अवर अभियंता रंजीत सिंह के अनुसार कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है हालांकि आगामी मानसून के कारण कुछ समय के लिए कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी निर्धारित समय में परियोजना पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह के प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को देखते हुए इस पम्पिंग स्टेशन की स्वीकृति दी गई थी। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से हजारों एकड़ फसल जलजमाव से होने वाले नुकसान से बच सकेगी और बाढ़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


